'BJP ने पूर्वांचली लोगों को छठ मनाने से रोका', AAP ने पुलिस और DDA का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप - News Summed Up

'BJP ने पूर्वांचली लोगों को छठ मनाने से रोका', AAP ने पुलिस और DDA का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप


मालवीय नगर से आप विधायक ने भाजपा पर हौज खास गांव के श्रद्धालुओं को एक पार्क में त्योहार मनाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां पर बीते कई वर्षों से छठ मनाया जाता था। पुलिस और डीडीए का उपयोग करके हौज खास गांव के लोगों को उस स्थान पर छठ मनाने से रोकने के बाद भाजपा का पूर्वाचल विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।पीटीआई, नई दिल्ली। आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने गुरुवार को भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वांचलियों को छठ पूजा मनाने से रोकने के लिए पुलिस और दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक ने भाजपा पर हौज खास गांव के श्रद्धालुओं को एक पार्क में त्योहार मनाने से रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां पर बीते कई वर्षों से छठ मनाया जाता था।


Source: Dainik Jagran November 07, 2024 18:54 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */