BJP Leaders Opium Farm Destroyed - News Summed Up

BJP Leaders Opium Farm Destroyed


09:00 AM 10 मार्च 2026कॉपी लिंक4 ट्रैक्टर अफीम बरामदबता दें कि दुर्ग जिले के समोदा और झेनझरी गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के खेत से अफीम के पौधे उखाड़ लिए गए हैं। पुलिस ने 4 ट्रैक्टर फसल जब्त किया है। अब इसे नष्ट करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पर्यावरण विभाग से अनुमति मांगी गई है, परमिशन मिलते ही अफीम को नष्ट कर दिया जाएगा।मामला जेवरा सिरसा पुलिस चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर लगी अफीम की फसल को पूरी तरह उखाड़ दिया है, जिनका कुल वजन लगभग 62 हजार किलो है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपए आंकी गई है। फसल को चार ट्रैक्टर में भरकर सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।जांच में यह भी सामने आया है कि अफीम के खेत की सुरक्षा के लिए शिवनाथ नदी की ओर लगी फेंसिंग में गेट के पास करंट वाले तार जोड़े गए थे। इसका मकसद खेत में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोकना था। खेत के बाहर सामने की ओर सुरक्षा के लिए बाउंसर भी तैनात किए गए थे।कार्रवाई से जुड़ी ये 5 तस्वीरें देखिए-पहले पौधे नष्ट करने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।नष्टीकरण में ज्यादा समय लगने के कारण बाद में बुलडोजर की मदद ली गई।मनरेगा के मजदूरों को भी काम में लगाया गया।अनुमति मिलने के बाद पैनल की मौजूदगी में पूरी फसल नष्ट की जाएगी।अफीम के खेत की सुरक्षा के लिए शिवनाथ नदी की ओर लगे फेंसिंग में गेट के पास करंट वाले तार जोड़े गए थे।पढ़िए सिलसिलेवार पूरी कहानी…दरअसल, पुलिस ने 6 मार्च को खेत में रेड मारकर कार्रवाई शुरू की। 10 मार्च तक सभी पौधों को उखाड़कर बोरी में भर लिया गया। बाद में इन्हें ट्रैक्टर में लोड कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। शुरुआत में खेत की सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग में आए जवानों की ड्यूटी लगाई गई थी।फसल की मात्रा ज्यादा होने पर बुलडोजर लगाया गया। मनरेगा के मजदूरों को भी काम में लगाया गया। करीब 5 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में लगी पूरी अफीम फसल हटाई गई। अनुमति मिलने के बाद पैनल की मौजूदगी में पूरी फसल नष्ट की जाएगी।मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। फरार आरोपियों के मोबाइल फोन बंद होने से लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घर और गोदाम में छापे में अफीम, डोडा बरामदसोमवार को पुलिस ने विकास बिश्नोई के घर और गोदाम में भी छापा मारा। तलाशी के दौरान 10 ग्राम अफीम, 200 ग्राम खसखस, अफीम के बीज, चीरा लगाने वाला औजार, 7 बोरी डोडा, एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी जब्त किए गए। पुलिस का कहना है कि इनका इस्तेमाल अफीम की खेती और उससे जुड़ी गतिविधियों में हो रहा था।जमीन मालिक महिलाओं के बयान दर्जपुलिस जांच में सामने आया कि जिस जमीन पर अफीम की खेती हो रही थी, वह प्रीतिबाला और मधुमती ताम्रकार के नाम पर दर्ज है। दोनों महिलाएं रिश्ते में विनायक ताम्रकार की बहन बताई जा रही हैं। पुलिस ने दोनों के बयान भी दर्ज किए हैं।महिलाओं ने अफीम की खेती की जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि विनायक ताम्रकर उन्हें खेत में जाने तक नहीं देता था। फिलहाल, पुलिस मामले में फरार आरोपियों तलाश में जुटी हुई है।………………………इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…4 साल से 5 एकड़ में अफीम की खेती: दुर्ग फार्महाउस में तैनात रहते थे बाउंसर्स; भाजपा नेता ने डिजिटल सर्वे में गेहूं-मक्का दिखायाविनायक ताम्रकर सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस से करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में लगे अफीम के पौधे जब्त किए गए हैं। खेत से करीब 14 लाख 30 हजार पौधे बरामद किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…


Source: Dainik Bhaskar March 10, 2026 16:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */