BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा के दिल्ली चुनाव में भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी - News Summed Up

BJP प्रत्याशी कपिल मिश्रा के दिल्ली चुनाव में भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग ने 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी


खास बातें दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी प्रत्याशी हैं कपिल मिश्रा मॉडल टाउन सीट से हैं मैदान मेंबीजेपी नेता और प्रत्याशी कपिल मिश्रा के दिल्ली चुनाव को लेकर भारत-पाकिस्तान वाले बयान पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है. ऐसा लग रहा है कि कपिल मिश्रा बीच चुनाव में बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव की तुलना भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच से की है. उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा. इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, '8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा'.


Source: NDTV January 24, 2020 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */