पश्चिम बंगाल में घाटल लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार भारती घोष के उस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया जिसमें उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि अगर उन्होंने ज्यादा होशियारी दिखाई तो वह उत्तर प्रदेश से लोगों को बुलाएंगी और उन्हें ‘कुत्ते की मौत मारेंगी.' बता दें कि भारती घोष पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं और कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी मानी जाती थीं. इससे कुछ देर पहले ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने उन्हें शालीनता की हदें पार नहीं करने की चेतावनी दी थी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी ने कोलकाता में कहा कि पार्टी घोष के खिलाफ चुनाव आयेाग में शिकायत करेगी. चुनाव आयोग ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है.
Source: NDTV May 05, 2019 03:22 UTC