बेंगलुरु दक्षिण लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी सूर्या ने सोमवार को भोपाल में कहा कि भोपाल का चुनाव दो प्रत्याशियों और दो दलों का चुनाव नहीं है, बल्कि इस चुनाव में एक तरफ धर्म, राष्ट्रवाद की विचारधारा वाले लोग हैं, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले लोग हैं. यह नए भारत का युवा है, पढ़ा-लिखा और समझदार युवा है, जो सच और झूठ के बीच में बेहतर अंतर समझता है. हमारी सनातनी हिन्दू परंपरा को जिन लोगों ने बदनाम करने की कोशिश की है, उसे भी यह युवा बेहतर समझता है." तेजस्वी सूर्या ने कहा, "भोपाल का युवा सौभाग्यशाली है, जिसे उन लोगों को जवाब देने का मौका मिला है, जिन्होंने हमारी परंपराओं को बदनाम करने की कोशिश की है. कलयुग में कंस प्रवृत्ति के लोगों के नाम कन्हैया रखे जाने लगे हैं.
Source: NDTV May 07, 2019 02:26 UTC