Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll - News Summed Up

Assembly Election 2026 west Bengal Tamilnadu Kerala Puducherry Assam poll


10:25 AM 3 अप्रैल 2026कॉपी लिंकशाह बोले- असम में UCC लाएंगेगृह मंत्री अमित शाह ने असम के गोलपाड़ा में कहा कि असम के युवा कहते हैं कि घुसपैठियों की संख्या बहुत बढ़ गई है। इतनी सारी आबादी बढ़ती है रोके कैसे। उनसे कहना चाहता हूं हम असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लाएंगे। अब कोई चार शादी नहीं कर पाएगा। UCC में कांग्रेस आदिवासियों को डराती है कि आप पर भी UCC लगेगी लेकिन आदिवासियों को UCC से बाहर रखा जाएगा। UCC किसके लिए लगाना है हमें मालूम है।शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कभी किसी आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति नहीं बनाया, लेकिन मोदी ने इसे बदल दिया और द्रौपदी मुर्मू देश की पहली नागरिक बन गईं। उन्होंने कहा- आदिवासियों के विकास के लिए PM और असम CM ने एक रोडमैप तैयार किया है। इसे आगे बढ़ाने और लागू करने के लिए BJP को वोट दें।मेघालय के पास गारो हिल्स में हाल ही में हुई हिंसा पर शाह ने कहा कि घुसपैठियों ने आदिवासी महिलाओं से शादी करके गारो काउंसिल में सत्ता हथियाने की कोशिश की, और इसी वजह से यह झगड़ा हुआ। गृह मंत्री ने कहा कि BJP ने असम में शांति बहाल की, लेकिन अगर 9 अप्रैल के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई भी सीट जीतती है तो नॉर्थ-ईस्ट में फिर से अस्थिरता आएगी।


Source: Dainik Bhaskar April 03, 2026 10:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */