Assam-Mizoram Border Issue: PM मोदी-अमित शाह के बाद हेमंत बिस्वा की किशन रेड्डी के साथ बैठकअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा (Himanta Biswa Sarma) असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ बैठक रहे हैं। पढ़ें सभी ताजा अपडेट।नई दिल्ली, एएनआइ। असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर आज यानी 9 अगस्त को राजधानी दिल्ली में बैठक हुई। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा (Himanta Biswa Sarma) असम-मिजोरम सीमा विवाद के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्रि अमित से मुलाकात कर चुके हैं। अब वह केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ बैठक रहे हैं।Delhi: A meeting between Union Minister G Kishan Reddy & Assam CM Himanta Biswa Sarma is underway. pic.twitter.com/ThWZngmJi2 — ANI (@ANI) August 9, 2021Delhi: A meeting between Union Home Minister Amit Shah and Assam CM Himanta Biswa Sarma is underway at the Parliament. (File photos) pic.twitter.com/3lwmQDJu7n — ANI (@ANI) August 9, 2021अब खबर है कि वह आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि सीएम किन्हीं कारणों के चलते अमित शाह से नहीं मिल पाए थे।Assam CM Himanta Biswa Sarma met PM Narendra Modi today in Delhi. The Chief Minister met Union Home Minister Amit Shah earlier this morning, he will meet Union Health Minister Mansukh Mandaviya later today. pic.twitter.com/3j6z2VJsx6गौरतलब है कि दोनों राज्यों के तरफ से सीमा विवाद को शांति से सुलझाने को लेकर संयुक्त बयान दिया गया था। इस दौरान दोनों राज्यों के विवादित क्षेत्रों में तटस्थ बलों को गश्त करने की केंद्र की पहल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई थी।Chief Minister of Assam, Himanta Biswa Sarma calls on Prime Minister Narendra Modi in Delhi (Photo source: Prime Minister's Office) pic.twitter.com/WSYLO9X1dCसांसद बदरुद्दीन अजम भी अमित शाह से करेंगे मुलाकातअसम के मुख्यमंत्री के अलावा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख और लोकसभा सांसद बदरुद्दीन अजम भी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों द्वारा असम में अतिक्रमण पर चर्चा करेंगे। उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआइ को बताया, 'मैं इस मुद्दे पर आज अमित शाह से मुलाकात करूंगा। कोई विशेष समय नहीं दिया गया है, लेकिन मुझे शाम तक तैयार रहने के लिए कहा गया था'। उन्होंने आगे कहा कि मिजोरम ही नहीं, हमारे सभी पड़ोसी राज्यों ने भी हमारी जमीन का कुछ हिस्सा लिया है और एक विशिष्ट सीमा बनाई जानी चाहिए। मिजोरम ने पिछले 6-7 महीनों में हमारी जमीन का कुछ हिस्सा भी लिया है, उन्हें इसे छोड़ देना चाहिए'।उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले अगस्त में, मिजोरम के राज्यपाल डॉ हरि बाबू कंभमपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मौजूदा सीमा स्थिति और दोनों राज्यों के बीच तनाव को कैसे कम किया जाए, इस पर चर्चा की थी। राज्यपाल ने बताया था कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति को शांत करने और समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों सीएम (असम और मिजोरम) ने शांति बहाल करने का भी बयान दिया था।26 जुलाई को दोनों राज्यों की सीमा पर हुई थी मुठभेंडगौरतलब है कि 26 जुलाई को दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद बढ़ गया और सेनाओं के बीच एक भीषण मुठभेड़ में असम पुलिस के छह कर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। घटना में कम से कम 50 लोग घायल हो गए थे।
Source: Dainik Jagran August 09, 2021 04:18 UTC