Asaram Bapu Health Checkup at Indore Super Specialty Hospital - News Summed Up

Asaram Bapu Health Checkup at Indore Super Specialty Hospital


Hindi NewsLocalMpIndoreAsaram Bapu Health Checkup At Indore Super Specialty Hospitalमेडिकल चेकअप कराने इंदौर आया आसाराम बापू: सरकारी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचा, इस बार अलग रास्ते से अंदर ले गए अनुयायीइंदौर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुष्कर्म का आरोपी आसाराम बापू गुरुवार को इंदौर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में पहुंचा। उसके साथ कुछ अनुनायी थे। सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले बापू के खास 10-15 अनुयायी हॉस्पिटल के साइड वाले गेट के रास्ते से अंदर पहुंचे।अंदर जाकर डॉक्टरों और संबंधितों से बात कर जल्द ही आसाराम के हॉस्पिटल में पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद वहां गहमा-गहमी काफी बढ़ गई और आसाराम को अंदर ले जाने के इंतजाम शुरू हो गए।दरअसल गुरुवार को आसाराम के आने की भनक किसी को नहीं थी। पिछली बार जब वह मुख्य गेट से आया था तो वहां काफी गहमागहमी बढ़ गई थी। इसके चलते इस बार उसकी एंट्री अलग साइड वाले गेट के रास्ते की थी। यहां उसके अनुयायियों और संबंधित स्टाफ व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ी के चलते बापू को तकलीफ होने की सूचना है।एक घंटे बाद करीब 11 बजे कार उसी साइड वाले गेट पर आकर रुकी। इसमें से पहले अनुयायी उतरे और आसाराम को उतारा। सफेद धोती-पाजामा पहले आसाराम को व्हील चेयर दी गई तो वह नहीं बैठा और रैलिंग के सहारे धीरे-धीरे गेट तक पहुंचा। फिर उसे अनुयायी अंदर ले गए।हॉस्पिटल में उसका चेकअप कराने के साथ कुछ जांचें भी हुई। इस दौरान बाहरी किसी भी व्यक्ति की एंट्री नहीं थी। सभी गेट पर सिक्युरिटी गार्ड तैनात थे और हर एक्टिविटी पर नजर रख रहे थे। इस दौरान यूनिट में डॉक्टरों और इमरजेंसी स्टाफ के अलावा किसी की भी एंट्री नहीं था। नजदीकी सूत्रों के मुताबिक बापू को गुरुवार को इंदौर में ही है।उधर, खंडवा रोड इंदौर स्थित आसाराम बापू आश्रम में आज श्री रामा भाईजी और साध्वी ज्योत्सना बहन द्वारा गीता भागवत सत्संग और पूनम दर्शन कार्यक्रम है। सूचना है कि आसाराम आश्रम भी जा सकता है।कार से उतरकर रैम्प से अस्पताल तक जाने की तस्वीरेंआसाराम को इस बार दूसरे रास्ते से अस्पताल के अंदर ले गए।कार से अस्पताल तक रैम्प के जरिये गया। इस दौरान वह रैलिंग पकड़े हुए चल रहा था।आठ महीने पहले विशेष जुपिटर हॉस्पिटल के आईसीयू में रहा1 से 3 अगस्त तक वह विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती रहा। हार्ट में तकलीफ के चलते उसे आईसीयू में रखा गया था। 6 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी दी गई।अस्पताल में हुईं आसाराम की जांचों में हार्ट संबंधी तकलीफ पाई गई थी। हाल ही में हुई जांच में आसाराम का ट्रोपोनिन लेवल काफी बढ़ा हुआ (2465.59 pg-ml) आया है। ट्रोपोनिन एक प्रोटीन है जो हार्ट की मांसपेशियों में पाया जाता है। ट्रोपोनिन का बहुत ज्यादा स्तर दिल के दौरे का संकेत देता है।विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में डॉ. अशोक ठाकुर ने आसाराम का इलाज किया।आसाराम से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...जमानत पर आसाराम इंदौर में प्रवचन दे रहानाबालिग और महिला से रेप केस में सजा काट रहा आसाराम जमानत मिलने के बाद इंदौर पहुंचा। यहां कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर वह प्रवचन किया। समर्थकों से मिला और खुलकर बातचीत की। दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने आश्रम के अंदर पहुंचकर यह दृश्य देखा। आसाराम का प्रवचन सुनने के लिए उसके आश्रम में एक हजार से ज्यादा लोग जुटे थे। पूरी खबर पढ़ें....


Source: Dainik Bhaskar April 02, 2026 10:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */