Anurag Kashyap के वकील ने जारी किया स्टेटमेंट, कहा- झूठे आरोपों से कमजोर हो रहा MeToo आंदोलननई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस पायल घोष ने निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके बाद अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी थी और इन आरोपों को बेबुनियाद बताया था। अब निर्देशक की वकील की ओर से भी आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें निर्देशक का पक्ष रखा गया है।अनुराग कश्यप की वकील प्रियंका खिमाणी ने अनुराग कश्यप को लेकर जारी किए गए स्टेटमेंट में कहा है कि मेरे क्लाइंट के खिलाफ लगाए गए झूठे गए यौन उत्पीड़न के आरोपो के बाद से उन्हें काफी आघात पहुंचा है और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अनुराग कश्यप ने इस स्टेटमेंट को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है और बताया है कि यह उनकी वकील की ओर से जारी किया स्टेटमेंट है।इस स्टेटमेंट में लिखा गया है, 'मेरे क्लाइंट अनुराग कश्यप को हाल ही में उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के झूठे आरोपों से काफी आघात पहुंचा है। ये आरोप पूरी तरह से झूठे, निंदनीय और गलत हैं। यह दुखद है कि #MeToo आंदोलन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही इस सामाजिक आंदोलन को अपने स्वार्थ के लिए चुन लिया है और बदनाम करने वाले एक उपकरण तक सीमित कर दिया गया है।'And here is the statement from my lawyer @PriyankaKhimani .. on my behalf .. thank You pic.twitter.com/0eXwNnK5ZI — Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 20, 2020स्टेटमेंट में आगे लिखा है- 'इस तरह के झूठे आरोप आंदोलन को कमजोर करते हैं और यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के वास्तविक पीड़ितों के दर्द और आघात पर खत्म करने की कोशिश करते हैं। मेरे क्लाइंट को उनके अधिकारों और उपायों की पूरी तरह से सलाह दी गई है और उनका पूरी हद तक आगे बढ़ाने का इरादा है।''पायल के वकील ने दी ये जानकारी'वहीं, अनुराग पर आरोप लगाने के बाद अब पायल उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली है। पायल के वकील नितिन सातपुते ने कहा है, 'हम सोमवार को ओशिवरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करेंगे। आज हम पेपर वर्क करे रहे है। पायल ने फैसला किया है कि वह अब अनुराग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएंगी।'Posted By: Mohit Pareekडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran September 21, 2020 02:26 UTC