रियल एस्टेट कंपनी अंसल एपीआई (Ansal Api) के उपाध्यक्ष प्रणव अंसल (Pranav Ansal) को रविवार को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह लंदन जाने की तैयारी में थे. वह धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे हैं. आव्रजन अधिकारियों के अनुसार, अंसल लंदन के लिए एयर इंडिया की एक उड़ान पकड़ने वाले थे, लेकिन हवाईअड्डे पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुरोध पर प्रणव अंसल के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी और धन के गबन से संबंधित दो दर्जन प्राथमिकियां दर्ज हैं.
Source: NDTV September 29, 2019 17:48 UTC