Anjana Singh Live With Dainik Jagran: अंजना सिंह ने दैनिक जागरण से की इन्स्टाग्राम पर लाइव बातचीत - News Summed Up

Anjana Singh Live With Dainik Jagran: अंजना सिंह ने दैनिक जागरण से की इन्स्टाग्राम पर लाइव बातचीत


Anjana Singh Live With Dainik Jagran: अंजना सिंह ने दैनिक जागरण से की इन्स्टाग्राम पर लाइव बातचीतनई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री अंजना सिंह से आज दोपहर 3:00 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव इंटरव्यू करने का अवसर मिलाl इस मौके पर उन्होंने दैनिक जागरण के पाठकों और दर्शकों से सीधे संवाद भी कियाl दैनिक जागरण के पाठकों और दर्शकों को अंजना सिंह से सीधे प्रश्न पूछने का भी अवसर भी मिलाl अंजना सिंह ने फिल्म अभिनेता रवि किशन के साथ 'एक और फौलाद' नाम की फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थीl इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैlअपने 9 साल के करियर में वह अब तक करीब 75 फिल्मों में काम कर चुकी हैl अंजना सिंह ने रवि किशन के साथ 'शहंशाह', 'सनकी दरोगा', जैसे हिट व चर्चित फिल्मों में भी काम कर चुकी हैl इसके अलावा वह फिल्म कलाकार निरहुआ के साथ 'वर्दी वाला गुंडा', 'बेटा', 'मोकामा जीरो किलोमीटर', 'सैया दगाबाज' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैlवहीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के एक और कलाकार पवन सिंह के साथ अंजना सिंह ने 'ट्रक ड्राइवर' और 'लावारिस' जैसी फिल्मों में काम किया हैl खेसारी लाल यादव के साथ वह फिल्म 'दिल ले गईल ओढनिया वाली', 'लहू के दो रंग' सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl अंजना सिंहलखनऊ की रहने वाली हैंl उन्होंने कई लोगों की लॉकडाउन के दौरान सहायता की हैl अंजना सिंह की इंस्टाग्राम पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग हैl वहीं लोग उनकी फिल्मों का भी बेसब्री से इंतजार करते हैंlवह कई वीडियो और फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैl जल्द ही उनकी आगामी फिल्म 'कसम पैदा करने वाले की 2' का ट्रेलर रिलीज होने वाला हैl इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका हैl सभी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैl इस फिल्म का ट्रेलर 15 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला हैl अंजना सिंह ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया हैlPosted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 14, 2020 07:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */