Hindi NewsLocalRajasthanBhilwaraChittorgarhAn Accused Of A Gang Who Got Married By Making A Fake ID Was Arrested From Neemuch, Three Women Of The Gang Were Caught In August, A Driver Of MP Was Implicatedफर्जी शादी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार: निम्बाहेड़ा पुलिस ने एमपी से पकड़ा,आरोपी 3 महिला जमानत पर रिहाचित्तौड़गढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकआरोपी रशीद।जिले के निम्बाहेड़ा थाना क्षेत्र में अगस्त महीने में फर्जी शादी कर रुपए ऐंठने पर शुक्रवार को फरार आरोपी गिरफ्तार किया गया। मामले में तीन महिलाओं को पहले ही पकड़ लिया गया था। जिसमें तीनों जमानत पर रिहा हैं।एएसआई ने बताया कि 28 अगस्त को वाराणसी, उत्तर प्रदेश निवासी मुन्नी देवी पत्नी अमरनाथ कश्यप ने दो महिलाओं पर उसकी को बेचने का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि सीमा शेख पुत्री लाल मोहम्मद निवासी वाराणसी,उत्तर प्रदेश,सपना उर्फ लक्ष्मी पुत्र बंशीलाल खटीक निवासी बेगूं ने उसकी बेटी नेहा कश्यप को एमी के रहने वाले जयराम पुत्र मांगीलाल मालवीय को बेच दिया हैं।नकली शादी कर रुपए ऐंठेएएसआई ने बताया कि जांच में सामने आया कि सीमा, सपना, नेहा और रशीद चारों फर्जी आईडी बनाकर नकली शादी कर रुपए रखने का काम करते हैं। नेहा ने अपना नाम बदलकर नकली आईडी बनाकर जयराम से शादी की थी। शादी के दौरान नेहा ने अपना नाम लाडो बताया था। शादी के बाद जब नेहा एमपी में रहने लगी। इस दौरान चाय में नींद की गोली मिलाकर अपने ससुराल वालों को बेहोश कर दो बार भागने की कोशिश की। एक बार वह पकड़ी है लेकिन दूसरी बार पुलिस के हाथ लग गई। तीनों महिलाओं को 28 अगस्त को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया। वहीं मोहम्मद रशीद फरार हो गया था। जिसे अब एमपी से पकड़ा गया।पीड़ित को वापस नहीं मिले रुपएपीड़ित जयराम ने बताया कि आरोपी महिलाओं को दिए गए रुपए भी अभी तक नहीं मिले है। सारे सबूत पुलिस को दे दिए गए हैं। इस दौरान आरोपियों के बीच बातचीत का एक ऑडियो भी सामने आया था। जिसमें आरोपी कह है कि बड़े-बड़े मामले जल्दी निपट गए। मगर एक लाख रुपए का मामला जल्दी नहीं निपट रहा।
Source: Dainik Bhaskar October 22, 2021 14:01 UTC