Amazon को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, इन कंपनियों को खरीद सकती है RIL - News Summed Up

Amazon को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, इन कंपनियों को खरीद सकती है RIL


Amazon को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में मुकेश अंबानी, इन कंपनियों को खरीद सकती है RILनई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी ने कोरोनावायरस महामारी के शुरुआती कुछ महीनों में अपनी टेक्नोलॉजी कंपनी Jio Platforms की हिस्सेदारी की बिक्री के जरिए 20 अरब डॉलर से अधिक जुटाए। हालांकि, अब रिलायंस इंडस्ट्रीज विभिन्न कंपनियों को खरीदने की तैयारी में है। समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक दिग्गज भारतीय उद्योगपति Amazon.com को टक्कर देने के लिए कुछ स्थानीय ऑनलाइन रिटेलर्स के अधिग्रहण की कोशिश में हैं। एजेंसी ने इस तरह के डील से अवगत सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बिजनेस ईंधन से लेकर रिटेल और टेलीकॉम्युनिकेशन इंडस्ट्री तक फैला हुआ है।(यह भी पढ़ेंः PM Kisan के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी, अकाउंट में क्रेडिट होने लगी है छठी किस्त, ऐसे कर सकते हैं चेक)इन कंपनियों के अधिग्रहण को लेकर चल रही है बातएजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ऑनलाइन फर्नीचर सेलर Urban Ladder, Zivame और दवा की ऑनलाइन बिक्री से जुड़ी कंपनी Netmeds के अधिग्रहण के विभिन्न चरण में है। हालांकि, ये डील कब अंतिम रूप लेंगे, इस बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा गया है।रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत में अपने रिटेल कारोबार का और विस्तार करने की कोशिशों में लगा है। उल्लेखनीय है कि भारत की 100 करोड़ से अधिक की आबादी को देखते हुए Amazon सहित कई स्थानीय कंपनियां देश में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है।फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों को अपनी डिजिटल फर्म की 33% हिस्सेदारी बेचने के बाद 63 वर्षीय उद्योगपति ने पिछले महीने रिलायंस रिटेल लिमिटेड से जुड़ी अपनी योजना पेश की थी।जानें कितने में हो सकती है डीलइकोनॉमिक टाइम्स की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस बेंगलरु स्थित Zivame को 16 करोड़ डॉलर का भुगतान कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में स्थानीय मीडिया में चल रही खबरों के हवाले से कहा गया है कि Urban Ladder से जुड़ी डील तीन करोड़ डॉलर जबकि Netmeds से जुड़ी डील 12 करोड़ डॉलर में हो सकती है।(यह भी पढ़ेंः Manage Financial Crisis: कोरोना महामारी में कैसे करें अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग, आपके काम की हैं ये चार बातें)रिलायंस इन कंपनियों का कर चुकी है अधिग्रहणइससे पहले मुकेश अंबानी की कंपनी ने 2017 के आसपास इसी तरह विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कंपनियों के अधिग्रहण की शुरुआत की थी। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तब स्टोर चेन Hamleys, म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Saavn जैसी कंपनियों का अधिग्रण किया था। इससे पहले इस तरह की रिपोर्ट्स आई थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज दिग्गज भारतीय रिटेलर फ्यूचर ग्रुप की कुछ इकाइयों में हिस्सेदारी खरीदने को लेकर बातचीत की प्रक्रिया में है।Posted By: Ankit Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran August 18, 2020 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */