Akshay Kumar ने गुड न्यूज का एक साल पूरा होने पर शेयर किया वीडियो, आने वाले साल के लिए जताई ये उम्मीद - News Summed Up

Akshay Kumar ने गुड न्यूज का एक साल पूरा होने पर शेयर किया वीडियो, आने वाले साल के लिए जताई ये उम्मीद


बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो घोड़े पर बैठकर नागीन डांस करते नजर आ रहे है। वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पिछले साल आई उनकी फिल्म ‘गुड न्यूज’ में अलग रूप देखने को मिला था, जो दर्शकों को खूब पसंद आया और अब फ़िल्म की रिलीज़ को एक साल पूरा होने पर अक्षय कुमार ने फ़िल्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो घोड़े पर बैठकर नागिन डांस करते नजर आ रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ को टैग करते हुए वीडियो शेयर कर लिखा, ’अगर मैं इस साल का वर्णन करूं, तो बिल्कुल ऐसा होगा, कुछ उतार-चढ़ाव के साथ अलग-अलग रूप लेता रहा, लेकिन हम खुद इसको संभालने में कामयाब रहे’। आशा करता हूं कि आने वाला साल अपने साथ बहुत सारी गुड न्यूज लेकर आएगा।फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी एक आईवीएफ केस गलत हो जाने पर आधारित है। करीना और कियारा दोनों ने इस फिल्म में गर्भवती महिलाओं की भूमिका निभाई। बता दें कि अक्षय के इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।If I were to describe the year gone by, that’s exactly how it would be...topsy-turvy with some ups and downs but eventually we managed to hold on. Hope the coming year brings with it lots of #GoodNewwz 🤞🏻🤞🏻🤞🏻#1YearOfGoodNewwz#KareenaKapoorKhan @diljitdosanjh @advani_kiara pic.twitter.com/wYELEEF3Cb — Akshay Kumar (@akshaykumar) December 27, 2020अक्षय इस वक्त आनंद एल रॉय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था। वीडियो में सारा अली खान अक्षय कुमार का इंट्रोडक्शन देती नजर आ रही थीं। फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार के साथ साउथ के सुपरस्टार धनुष और सारा अली खान भी नजर आएगीं। अक्षय ने अपनी फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग पूरी कर ली है, जो अगले साल रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने साल 1991 में आई फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया लेकिन ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई। उनको पहचान साल 1992 में आई थ्रिलर फिल्म ‘खिलाड़ी’ से मिली। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 10:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */