एयरटेलटेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए और आकर्षक प्लान्स लाती रहती हैं। ऑनलाइन कॉन्टेंट और विडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स के आने से अब यूजर्स को ज्यादा डेटा बेनिफिट वाले प्लान पसंद आ रहे हैं। हालांकि, इनमें कुछ ऐसे यूजर्स भी हैं, जो डेटा की बजाय ज्यादा कॉलिंग बेनिफिट ऑफर करने वाले प्लान्स को चुनते हैं। इन्हीं यूजर्स के लिए एयरटेल कुछ खास प्लान ऑफर करता है। अगर आप अपने ड्यूल सिम फोन में एक का इस्तेमाल डेटा और एक का कॉलिंग के लिए करते हैं, तो एयरटेल के ये प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन्हीं प्लान्स के बारे में।एयरटेल का यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी और 2जीबी डेटा के साथ आता है। प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें सब्सक्राइबर्स को भारती AXA की तरफ से 2 लाख रुपये का लाइफ इंश्योरेंस मिलता है। कुल 300 फ्री एसएमएस ऑफर करने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो यह विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है।ज्यादा कॉलिंग करने वाले यूजर्स को एयरटेल का यह प्लान पसंद आ सकता है। इसमें 84 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 6जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में देश भर में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। ऑफर के तहत इस प्लान में FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक मिलता है। रोज 100 फ्री एसएमएस के साथ आने वाले इस प्लान में कंपनी विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दे रही है।डेली 100 फ्री एसएमएस और 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में पूरे वैलिडिटी पीरियड के लिए कुल 24जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग दी जा रही है। प्लान में मिलने वाले अन्य बेनिफिट की बात करें तो इसमें विंक म्यूजिक और एयरटेल एक्सट्रीम ऐप प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा।
Source: Navbharat Times January 27, 2020 02:48 UTC