अहमदाबाद, 12 जून (भाषा) गुजरात के बनासकांठा जिले में बुधवार को मध्यम स्तर पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि जान-ओ-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने बताया कि झटका शाम को चार बजकर 17 मिनट पर रिकॉर्ड किया गया। इसका केंद्र पालनपुर जिले से 32 किलोमीटर दूर स्थित था। अधिकारियों ने बताया कि झटका बनासकांठा की मंदिर नगरी अम्बाजी में महसूस किया गया। उन्होंने बताया कि जान-ओ-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इस क्षेत्र में एक हफ्ते पहले 4.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था।
Source: Navbharat Times June 12, 2019 15:56 UTC