Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 5 जुलाई: आज चंद्रग्रहण और गुरुपूर्णिमा - News Summed Up

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 5 जुलाई: आज चंद्रग्रहण और गुरुपूर्णिमा


todays hindi panchang 5 july 2020 rahukal and shubh muhurtराष्ट्रीय मिति आषाढ़ 14, शक संवत् 1942, आषाढ़ शुक्ला पूर्णिमा रविवार विक्रम संवत् 2077। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 22 जिल्काद 13 हिजरी 1441 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 जुलाई सन् 2020 ई०।सूर्यदक्षिणायण उत्तरगोल वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पूर्णिमा तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त प्रतिपदा तिथि का आरंभ।पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रात्रि 11 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग रात्रि 11 बजकर 02 मिनट तक उपरान्त वैघृति योग का आरंभ।बव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 14 मिनट तक उपरान्त कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन तड़के 05 बजकर 01 मिनट धनु उपरान्त मकर राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्‍ली 5 जुलाई: सुबह 05 बजकर 18 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 5 जुलाई: शाम 07 बजकर 4 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 50 मिनट से 07 बजकर 14 मिनट तक। अमृतकाल शाम 06 बजकर 18 मिनट से 07 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 04 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 9 मिनट तक। वर्ज्य काल सुबह 08 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक।आज के उपायः आज आप साईंबाबा की पूजा करें और जरूरतमंदों की सेवा करें।(आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times July 04, 2020 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */