Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 26 द‍िसंबर : राहुकाल के साथ त्रिपुष्कर योग, जानें आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त - News Summed Up

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 26 द‍िसंबर : राहुकाल के साथ त्रिपुष्कर योग, जानें आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त


राष्ट्रीय मिति पौष 05 शक संवत 1942 मार्गशीर्ष शुक्ल द्वादशी शनिवार विक्रम संवत 2077। सौर पौष मास प्रविष्टे 12, जमादि उल्लावल 10, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 दिसंबर सन् 2020 ई०। सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु:।राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 19 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, भरणी नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 35 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।सिद्ध योग अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 03 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा सायंकाल 05 बजकर 18 मिनट तक मेष उपरांत वृषभ राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 26 दिसंबर: सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्ली 26 दिसंबर: शाम 05 बजकर 31 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 05 बजकर 21 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक। त्रिपुष्कर योग सुबह 10 बजकर 36 मिनट से अगली सुबह 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 07 बजकर 12 मिनट से 08 बजकर 35 मिनट तक। वर्ज्य काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 01 बजकर 44 मिनट तक।आज के उपायः शन‍िदेव की उपासना करें और दिव्यांगजनों को यथाशक्ति दान करें। (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)


Source: Navbharat Times December 25, 2020 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */