Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 14 स‍ितंबर : चंद्रमा द‍िन-रात कर्क में, जानें राहुकाल कब से क‍ब तक? - News Summed Up

Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 14 स‍ितंबर : चंद्रमा द‍िन-रात कर्क में, जानें राहुकाल कब से क‍ब तक?


aaj ka panchang 14 septembertoday panchang in hindi aaj ka shubh muhurat...राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 23, शक सम्वत 1942, आश्विन कृष्णा द्वादशी सोमवार विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 30 मुहर्रम 25, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 सितंबर सन् 2020 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 30 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ, पुष्य नक्षत्र अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ।परिघ योग अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ, कौलव करण अपराह्न 02 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन-रात कर्क राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्‍ली 14 स‍ितंबर : सुबह 06 बजकर 06 म‍िनट पर।सूर्यास्त का समय दिल्‍ली 14 स‍ितंबर : शाम 06 बजकर 28 मिनट पर।आज का शुभ मुहूर्त :अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 म‍िनट से दोपहर 12 बजकर 41 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 15 म‍िनट से 6 बजकर 39 म‍िनट तक। निशीथ काल रात 11 बजकर 53 म‍िनट से 15 स‍ितंबर रात 12 बजकर 40 मि‍नट तक। अमृत काल सुबह 09 बजकर 40 म‍िनट से 11 बजकर 13 म‍िनट तक।आज का अशुभ मुहूर्त :राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक। यमगंड सुबह 10 बजकर 44 म‍िनट से 12 बजकर 16 म‍िनट तक। गुल‍िक काल दोपहर 01 बजकर 49 म‍िनट से 03 बजकर 22 म‍िनट तक। गंड मूल दोपहर 03 बजकर 52 म‍िनट से 15 स‍ितंबर सुबह 06 बजकर 06 म‍िनट तक।आज का उपाय : भोलेनाथ की देवी पार्वती के साथ पूजा-अर्चना करें और द‍िव्‍यांगों को जरूरी वस्‍तुओं का दान करें। -(आचार्य कृष्‍णदत्‍त शर्मा)


Source: Navbharat Times September 13, 2020 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */