राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 22, शक संवत 1942, आश्विन कृष्णा एकादशी रविवार विक्रम संवत् 2077। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 29 मुहर्रम 24, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 सितंबर सन् 2020 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतुः।राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। एकादशी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 17 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ, पुनर्वसु नक्षत्र सायं 04 बजकर 34 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।वरियान योग सायं 04 बजकर 03 बजे तक उपरांत परिघ योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 03 बजकर 46 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 36 मिनट मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय दिल्ली 13 सितंबर: सुबह 06 बजकर 05 मिनट परसूर्यास्त का समय दिल्ली 13 सितंबर: शाम 06 बजकर 28 मिनट परआज का शुभ मुहूर्तःअभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 16 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 09 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि पुष्य योग दोपहर 04 बजकर 34 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक।आज का अशुभ मुहूर्तःराहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। वर्ज्य काल मध्यरात्रि 12 बजकर 20 मिनट से 01 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 04 बजकर 49 मिनट से 05 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।आज के उपायः आज के उपायः उगते सूर्य को जल दें। पिता का आशीर्वाद लें। मां दुर्गा के मंदिर जाएं (आचार्य कृष्णदत्त शर्मा)
Source: Navbharat Times September 12, 2020 21:33 UTC