नई दिल्ली, एएनआइ। आम आदमी पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नामांकन करने वाले विधायक हाजी इशराक खान और जगदीप सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जगदीप सिंह साल 2015 में हरी नगर से विधायक चुने गए थे जबकि हाजी इशराक खान सीलमपुर से विधायक हैं। नामांकन वापस लेने के आखिरी दिन दोनों मौजूदा विधायकों ने पर्चा वापस ले लिया।टिकट नहीं मिलने से दोनों विधायक नाराज थे। मंगलवार को आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने हाजी इशराक खान से मुलाकात की थी और उनसे पार्टी के लिए काम करने की अपील की थी। मुलाकात के बाद गोपाल राय ने कहा था कि सीलमपुर के विधायक पार्टी के चुनाव प्रचार में शामिल होंगे और उन्होंने पार्टी उम्मीदवार अब्दुल रहमान का सहयोग करने का भरोसा दिया है। संजय सिंह ने कहा था कि हाजी इशराक खान को पार्टी की अल्पसंख्यत सेल दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है।बता दें कि आप ने 15 विधायकों का टिकट काटा है। पार्टी ने जिन विधायकों का टिकट काटा है, उनसे पार्टी के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार में लगने के लिए कहा है। साथ ही उन्हें अहसास भी कराया गया कि पार्टी ने भी उनके लिए सब कुछ किया है। आगे भी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।इन बागियों ने भरा है पर्चाटिकट काटे जाने से बागी हुए विधायकों ने आप प्रत्याशियों के खिलाफ ताल ठोक दिया है। इसमें सीलमपुर से विधायक हाजी इशराक, गोकलपुर से चौधरी फतेह सिंह, कोंडली से मनोज कुमार, हरी नगर के जगदीप सिंह निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। वहीं दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो ने एनसीपी से, बदरपुर से एनडी शर्मा ने बीएसपी से पर्चा भरा है। टिकट न मिलने से नाराज आदर्श शास्त्री ने द्वारका सीट से कांग्रेस के टिकट पर नामांकन कराया है।Posted By: Mangal Yadavडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran January 24, 2020 13:23 UTC