AAP सांसद संजय सिंह पर लखनऊ में केस, कहा- 'FIR-FIR खेलना बंद करो योगीजी' - News Summed Up

AAP सांसद संजय सिंह पर लखनऊ में केस, कहा- 'FIR-FIR खेलना बंद करो योगीजी'


Sanjay Singh लखनऊ में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के खिलाफ (FIR against Sanjay Singh) केस दर्ज किया गया है। हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज होने पर संजय सिंह ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। वकील अविनाश त्रिपाठी की शिकायत के बाद संजय सिंह पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और आपत्तिजनक टिप्पणी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। संजय सिंह ने योगी सरकार पर पार्टी दफ्तर जबरन खाली कराने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी के सांसद ने गोमती नगर में रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह के घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने की वजह से विरोधियों पर मुकदमे लादे जा रहे हैं।


Source: Navbharat Times August 16, 2020 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */