सोशल मीडिया पर एक महिला का 90 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि, हैरानी बात तो यह है कि नीचे गिरने के बाद वह खड़ी हो जाती है और चलने लगती है. डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रूस के इज़लुचिन्स्क के केंद्रीय शहर में एक अपार्टमेंट ब्लॉक की है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन महिला का कहना है कि जिस वक्त वह गिरी थी, उस वक्त वह घर पर अकेली थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के गिरने के पीछे कोई भी आपराधिक मकसद नहीं था लेकिन किसी को यह समझ नहीं आया कि वह कैसे गिरी.
Source: NDTV January 27, 2020 06:51 UTC