82 साल के मुलायम सिंह यादव को लेकर आई बुरी खबर, मेदांता के आईसीयू में किए गए शिफ्ट - News Summed Up

82 साल के मुलायम सिंह यादव को लेकर आई बुरी खबर, मेदांता के आईसीयू में किए गए शिफ्ट


उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को लेकर एक बुरी खबर आई है। कई दिनों से मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को अचानक हालत बिगडऩे पर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रखे हुए हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। इससे पहले जून में भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि जुलाई में मुलायम सिंह की पत्नी का निधन हो गया था।पिता की सेहत बिगडऩे पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि शिवपाल और यादव और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। पिछले साल एक जुलाई को भी मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी, जिससे उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। उन्हें बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था। कई दिनों तक इलाज चला था। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी। मुलायम सिंह अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझते रहते हैं।


Source: Dainik Bhaskar October 02, 2022 11:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...