7100 करोड़ रुपए की हुई फोन हैकिंग इंडस्ट्री, सतर्कता से बचाव संभव - Dainik Bhaskar - News Summed Up

7100 करोड़ रुपए की हुई फोन हैकिंग इंडस्ट्री, सतर्कता से बचाव संभव - Dainik Bhaskar


सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान पर अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का फोन सकरने का आरोप हैजेफ बेजोस वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के मालिक भी हैं, इसके पत्रकार जमाल खशोगी की सऊदी एजेंट्स ने हत्या की थीDainik Bhaskar Jan 26, 2020, 09:03 AM ISTअभिषेक धाभाई (टेक एक्सपर्ट). खबर आई कि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस का फोन सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ‘पर्सनली हैक’ किया। जेफ उस अमेरिकी अखबार- वॉशिंगटन पोस्ट के मालिक भी हैं, जिसके पत्रकार जमाल खशोगी की सऊदी एजेंट्स ने हत्या की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सलमान के सलाहकार सऊद अल खतानी की एक हैकिंग कंपनी में 20% हिस्सेदारी है। फोन हैंकिंग और स्पाई सॉफ्टेवयर की इंडस्ट्री 1 बिलियन डॉलर की हो चुकी है।ऐसे हैक किया गया फोननवंबर 2017 में सऊदी अरब ने स्पाई सॉफ्टवेयर पेगासस-3 काे खरीदा। इसे एनएसओ ग्रुप ने बनाया है।4 अप्रैल 2018 को डिनर पार्टी में बेजोस और मोहम्मद बिन सलमान मिले। दोनों ने नंबर एक्सचेंज किए।1 मई, 2018 को सलमान के वॉटसअप से बेजोस को अरबी-स्वीडिश झंडे वाला वीडियो भेजा गया। जांच एजेंसी-एफटीआई कंसलटिंग का मानना है कि इसी ने बेजोस के आईफोन को हैक किया। फाइल भेजे जाने के 24 घंटे बाद ही फोन ने डेटा भेजना शुरू किया। वो भी बेजोस के डेटा यूज़ से 29,000% ज्यादा की रफ्तार से।2 अक्टूबर, 2018 जमाल खशोगी की हत्या हुई।8 नवंबर, 2018 को सलमान ने बेजोस को एक मीम भेजी। जिसमें था- महिलाओं से बहस करना वैसा ही है कि आप किसी साॅफ्टवेयर का एग्रीमेंट पढ़ रहे हो।29 अक्टूबर 2019 को फेसबुक ने एनएसओ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की घोषणा की। 14 नवंबर, को फेसबुक ने कन्फर्म किया कि डॉट MP4 फाइल्स के जरिए स्पाईवेयर इंस्टाल किया गया है।आप ऐसे बच सकते हैं


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 19:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */