700 साल पुराना चमत्‍कारिक मंदिर, धोनी का है इससे पुराना नाता - News Summed Up

700 साल पुराना चमत्‍कारिक मंदिर, धोनी का है इससे पुराना नाता


6 /7 मंदिर के निर्माण को लेकर कथाएंमंदिर को निर्माण को लेकर कई प्रकार की कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा में इस मंदिर का संस्‍थापक आदिवासी राजा केरा को बताया गया है। वहीं दूसरी कहानी में ओडिशा से जुड़ी है। माना जाता है कि ओडिशा के चमरू पंडा यहां साल में 2 बार राजा के पास आते थे और तभी यहां पर पूजापाठ भी कराया करते थे। तब राजा ने पंडों से यहीं बसने को कहा। पंडे बस गए और फिर एक दिन वे जंगल में तपस्‍या कर रहे थे कि मां ने उन्‍हें दर्शन देकर कहा कि वह उनसे मिलना चाहती हैं। पंडों ने यह बात राजा को बताई तो राजा ने जंगल को साफ करवाना शुरू किया तो सफाई में एक काला पत्‍थर मिला। सफाई के बाद मजदूर थककर लौट आए तो फिर अगले दिन उन्‍होंने देखा कि वहां पर एक मंदिर खड़ा हो गया था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि कलिंग अभियान के वक्‍त भारत के सम्राट अशोक ने इसका निर्माण करवाया था।


Source: Navbharat Times August 17, 2020 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */