7 year old minor raped in jaipur: जयपुर में 7 साल की मासूम को अगवा कर किया रेप, माहौल तनावपूर्ण - 7 year old minor abducted and raped in jaipur situation tense - News Summed Up

7 year old minor raped in jaipur: जयपुर में 7 साल की मासूम को अगवा कर किया रेप, माहौल तनावपूर्ण - 7 year old minor abducted and raped in jaipur situation tense


प्रतीकात्मक चित्रजयपुर के शास्‍त्रीनगर इलाके में सात साल की बच्‍ची से दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार शाम को हुई इस घटना के बाद नाराज लोगों ने सोमवार रात प्रदर्शन किया। स्‍थानीय लोगों की उग्र भीड़ का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा, इस वजह से हालात तनावपूर्ण बताए जाते हैं। कानून-व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए इलाके में आरएसी ओर एसटीएफ को तैनात किया गया है।प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक बाइक सवार घर के बाहर खेल रही एक नाबालिग बच्‍ची को अपने साथ ले गया। उसने बच्‍ची से कहा था कि वह उसके पिता का दोस्‍त है। बताया जाता है कि आरोपी अमानीशाह नाले के पास बच्‍ची के साथ रेप करके करीब दो घंटे के बाद बच्‍ची को उसके घर के पास फेंककर चला गया।बच्‍ची की हालत गंभीर देखकर परिवार ने उसे पहले कांवटिया अस्‍पताल में भर्ती कराया, हालत में सुधार न होने पर देर रात उसे जेके लोन अस्‍पताल में रेफर कर दिया गया। नाराज भीड़ रात भर अस्‍पताल के बाहर जुटी रही। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने आरोपी की जल्‍द‍ गिरफ्तारी का आश्‍वासन दिया है।गौरतलब है कि शास्‍त्रीनगर थाना क्षेत्र में कुछ ही दिन पहले चार साल की बच्‍ची के साथ भी रेप की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक अपराधियों का पता नहीं लगा पाई है।


Source: Navbharat Times July 02, 2019 07:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */