7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक, पुणे में 'डॉक्टर कपल' के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ? - News Summed Up

7 फेरों के बाद 24 घंटे में लिया तलाक, पुणे में 'डॉक्टर कपल' के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ?


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है। मगर, पुणे में एक कपल की शादी 24 घंटे भी नहीं चली। शादी के कुछ देर बाद ही दोनों पति-पत्नी ने अलग होने का फैसला कर लिया। उन्हें 7 फेरे लिए चंद घंटे ही बीते थे कि दोनों ने अदालत में तलाक की अर्जी डाल दी और अब 18 महीने बाद कोर्ट ने भी उनके तलाक पर मुहर लगा दी है।विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ेंशादी तक दोनों कपल पेशे से डॉक्टर थे, लेकिन शादी के बाद पत्नी को पति के बारे में कुछ ऐसा पता चला कि वो सन्न रह गई और फौरन रिश्ता तोड़ने का फैसला कर लिया। क्या है तलाक की वजह? महिला के वकील ने अदालत को बताया कि यह दोनों की लव मैरिज थी। शादी से पहले पति ने खुद को डॉक्टर बताया था। महिला भी पेशे से डॉक्टर थी। ऐसे में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और फिर शादी कर ली। मगर, शादी की रात पति ने खुलासा किया कि वो डॉक्टर नहीं, बल्कि मर्चेंट नेवी में है।पति ने खोला राज महिला के अनुसार, "पति ने बताया कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है और ड्यूटी के लिए कई बार 6 महीने तक घर से दूर रहना पड़ता है।" यह सच जानकर महिला दंग रह गई और उसने तुरंत पति से अलग होने का फैसला कर लिया।


Source: Dainik Jagran December 27, 2025 10:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */