63 साल के बूढ़े की करतूत: पत्नियों से झूठ बोलता गया और कर लीं 6 शादियां, जब 7वीं महिला के साथ रहने लगा तो 21 साल छोटी 6वीं पत्नी पहुंची थाने - News Summed Up

63 साल के बूढ़े की करतूत: पत्नियों से झूठ बोलता गया और कर लीं 6 शादियां, जब 7वीं महिला के साथ रहने लगा तो 21 साल छोटी 6वीं पत्नी पहुंची थाने


Hindi NewsLocalGujaratLied To Wives And Had 6 Marriages, 21 Year Younger Sixth Wife Reached The Police Station When She Started Living With Seventh WomanAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप63 साल के बूढ़े की करतूत: पत्नियों से झूठ बोलता गया और कर लीं 6 शादियां, जब 7वीं महिला के साथ रहने लगा तो 21 साल छोटी 6वीं पत्नी पहुंची थानेसूरत 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकआरोपी हार्ट, शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा है। (प्रतीकात्मक फोटो)।रिपोर्ट के मुताबिक वृद्ध आरोपी हार्ट, शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा हैशारीरिक संबंधों में आ रही दिक्कतों के चलते उसने नवेली दुल्हन से दूरियां बनानी शुरू कर दी थींगुजरात के सूरत शहर में रहने वाले एक 63 साल के बूढ़े शख्स पर कई शादियां करने का आरोप लगा है। दरअसल, सूरत के कपलेठा टाउन में रहने वाला रईस किसान अय्यूब डेगिया 7वीं महिला के साथ रहने लगा था। यह बात जब उसकी छठवीं पत्नी को मालूम हुई तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला का आरोप है कि पति ने उससे झूठ बोलकर शादी की।नई दुल्हन बोली- निकाह के बाद मालूम हुआ, पांच को तलाक दे चुका हैअय्यूब से 21 साल छोटी पत्नी द्वारा दर्ज शिकायत में कहा गया है कि उसे निकाह के कुछ दिनों बाद मालूम हुआ कि उसका 63 साल का पति अय्यूब पहले से ही पांच शादियां कर उन्हें तलाक दे चुका था। इन पांचों के साथ भी उसने यही बोलकर निकाह किया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। साथ ही यह भी मालूम हुआ कि पति हार्ट, शुगर सहित कई गंभीर बीमारियों से भी जूझ रहा है।इसीलिए उसने पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज अय्यूब दो महीनों बाद ही उसे छोड़कर 7वीं महिला के साथ रहने लगा था। जब पत्नी ने शिकायत दर्ज कराने की बात कही तो अय्यूब ने उसे धमकाने की भी कोशिश की थी। पत्नी का यह भी आरोप है कि अय्यूब ने उसके परिवार को दो लाख रुपए और एक मकान दिलवाने का वादा कर उससे निकाह किया था।7वीं शादी के बाद आई जेल जाने की नौबतअयूब ने छठवीं शादी 42 साल की महिला से की थी। अब जाकर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता पत्नी के मुताबिक आरोपी ने निकाह और कई चीजों को लेकर उसे धोखा दिया। इसी के चलते उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। महिला कि शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 07:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */