स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MS Dhoni IPL Retirement: एमएस धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैन इवेंट में मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 60 साल की उम्र तक आईपीएल खेलना जारी रख सकते हैं, जिससे उनके फैंस में उत्साह फैल गया। 44 साल के धोनी ने एक्टर शिवकार्तिकेयन के मजाकिया अनुरोध पर जवाब देते हुए कहा कि यह मुश्किल होगा, लेकिन मैं कोशिश कर सकता हूं।MS Dhoni ने IPL संन्यास पर तोड़ी चुप्पी दरअसल, ये घटना 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक में हुई, जहां शिवकार्तिकेयन ने आईपीएल 2026 की टीम के साथ मंच शेयर किया और धोनी से संन्यास की बातों को नजरअंदाज करने और पीली जर्सी में खेलना जारी रखने का अनुरोध किया। धोनी के जवाब ने फैंस को खुश कर दिया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।धोनी आईपीएल के 19वें सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वे इस लीग के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं। उनके रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अब तक 278 मैच खेले हैं और 5439 रन बनाए हैं।
Source: Dainik Jagran March 23, 2026 03:37 UTC