55 की उम्र में माधुरी दीक्षित पर चढ़ा बोल्डनेस का चस्का, सिजलिंग अदाओं से कर रहीं मदहोश - News Summed Up

55 की उम्र में माधुरी दीक्षित पर चढ़ा बोल्डनेस का चस्का, सिजलिंग अदाओं से कर रहीं मदहोश


बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने अपनी अदाकारी से दुनियाभर के लोगों के दिलों पर राज किया हे। उनके चाहने वाले उनकी एक्टिंग के साथ ही डांसिंग, एक्सप्रेशन्स, स्टाइल और लुक्स के भी दीवाने हैं। माधुरी जब भी कैमरे के सामने आती हैं, तो लोगों की नजरें उन पर ठहर जाती है। अब फिर से माधुरी अपनी अदाओं ने फैंस के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है।पिछले कुछ समय से माधुरी बेशक कम ही प्रोजेक्ट्स में नजर आती हैं, लेकिन इसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। आज भी लोग उनकी हर अदा और लुक पर फिदा हो जाते हैं। वो भी अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए कोई न कोई मौका तलाश ही लेती हैं। फिलहाल माधुरी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं। वो अपने लेटेस्ट फोटो शेयर करती रहती हैं, जिससे फैंस को उनका स्टाइलिश लुक देखने को मिल जाता है।माधुरी दीक्षित ने एक बार फिर से ग्लैमरस फोटोशूट कराया है, जिसे उन्होने अपने फैंस के साथ शेयर भी किया है। इन फोटोज में माधुरी को ब्रॉडनेक स्ट्राइप गाउन पहने हुए देखा जा सकता है। उन्होने अपने लुक को ग्लॉसी ब्राइनिश मेकअप से कंप्लीट किया है। साथ ही बालों को वेवी टच देकर ओपन रखा है। फोटोज में माधुरी बेहद ग्लैमरस और हॉट नजर आ रही हैं। उन्हें देखकर बिल्कुल ही भरोसा नहीं होता है कि वो 55 साल की हो चुकी हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 19:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */