अक्सर 50 हजार रुपए महीने कमाने वाले परिवारों को लगता है कि निवेश सिर्फ अमीरों का काम है।- विजय माहेश्वरी फाउंडर स्टॉकटिक कैपिटलवे आय बढ़ने का इंतजार करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि कोई भी परिवार इसलिए अमीर नहीं बनता कि उसकी आय अचानक दोगुनी हो गई, बल्कि वह अनुशासन से संपत्ति बनाता है। यदि आप मोबाइल या बाइक की ईएमआई समय पर भर सकते हैं, तो आप खुद को करोड़पति बनाने की क्षमता रखते हैं। अगर आय 50 हजार रुपए महीना है, घर खर्च 26 हजार और मौजूदा ईएमआई 6 हजार है, तो बचे हुए 18 हजार रुपए के सरप्लस को 'सेव फर्स्ट' (पहले बचत) के मंत्र के साथ 4 चरणों में निवेश करना होगा। यह फॉर्मूला मध्यम वर्ग के लिए आर्थिक आजादी की सबसे ठोस चाबी है। निवेश में हर साल 10% की बढ़ोतरी करके आप 15 साल में 1 करोड़ का फंड बना सकते हैं।स्टेप 1निवेश के लिए रखे 18 हजार का सही बंटवारा
Source: Dainik Bhaskar February 08, 2026 06:22 UTC