Hindi NewsLocalRajasthanDausaRajasthan Man Climbed On Mobile Tower After Police Torture In Dausa5 साल के बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा: बोला-पुलिस ने हिरासत में लिया तो 10 बकरियां खो गईंदौसा के बहरावण्डा गांव में एक व्यक्ति रविवार सुबह 9.45 बजे से शाम 4 बजे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। अपने 5 साल के बेटे को भी वह टावर पर लेकर बैठा रहा। युवक छुट्टन के परिजनों ने कहा कि सिकन्दरा थाना पुलिस ने उसे टॉर्चर किया। जमीन विवाद में हिरासत में ले लिया। वह तब बकरियां चरा रहा था। उसकी 10 बकरियां खो गई। उसे पुलिस ने 20 हजार रुपए लेकर छोड़ा।टावर पर चढ़ने वाले युवक छुट्टन ने सिकंदरा थाना प्रभारी कमलेश मीणा पर कार्रवाई की मांग की। जबकि सिकंदरा थाना इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। पुलिस छुट्टन को नीचे उतारने की मशक्कतें करती रही। गिरने की आशंका के चलते पुलिस ने टावर के नीचे जाल लगाकर खड़ी रही।छुट्टन के भाई व बहरावण्डा उपसरपंच पायलट सैनी ने बताया कि पड़ोसी से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष ने कोर्ट से स्टे लगवा रखा था। दूसरे पक्ष ने पुलिस से साठ-गांठ कर रखी है। इसलिए पुलिस हमें परेशान करती है। पायलट सैनी ने बताया कि छुट्टन शनिवार को बकरियां चराने गया था। पुलिस ने उसे रास्ते से ही उठाया और पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान बकरियां जंगल में ही छूट गई। 10 बकरियां खो गईं और एक मर गई।युवक के टावर पर बच्चे समेत चढ़ने की सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। टावर के नीचे भीड़ जुट गई। प्रशासन के लोग पहुंच गए।पुलिस पर पैसे लेने व प्रताड़ित करने का आरोपछुट्टन के परिजनों का आरोप है कि सिकन्दरा थाना पुलिस ने छुट्टन को थाना ले जाकर टॉर्चर किया और डराया धमकाया। परिवार के अन्य लोगों को भी बंद करने की धमकी दी। थाना इंचार्ज ने 20 हजार रुपए लेने के बाद ही एसडीएम के सामने पेश किया।पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंपटावर पर छोटे बच्चे के साथ युवक के चढ़ने की सूचना पुलिस को मिली तो हड़कम्प मच गया। मौके पर मानपुर सीओ संतराम मीना, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा तथा सिकन्दरा पुलिस सहित अन्य लोग पहुंचे। युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। युवक ने पुलिस से रिश्वत में लिए गए 20 हजार रुपए वापस मांगे और गुम हुई 10 बकरियों के पैसे भी मांगे। साथ ही सिकंदरा थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में समझाइश करने पर वह शाम 4 बजे उतर आया। डिप्टी एसपी संतराम मीणा उसकी सभी शिकायतों को दूर करने का आश्वासन दियाये है मामला16 सितम्बर को भोलाराम, ओमप्रकाश व रमेश सैनी ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी उनके मकान व खेतों के लिए पुराना रास्ता है, जिस पर छुट्टन, मुकेश, पायलट, राजू, छोटेलाल, छाजूराम, कैलाश कंट्रक्शन करा रहे हैं। उन्होंने सिविल कोर्ट सिकराय से 13 सितम्बर को स्टे लिया हुआ है। इसके बावजूद ये लोग जबरन कब्जा कर रहे हैं। इस सम्बंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने 17 सितम्बर शनिवार को शांतिभंग के आरोप में छुट्टन को गिरफ्तार किया था।परिजनों का कहना है कि 17 सितम्बर को सुबह बकरी चराने जाते वक्त पुलिस उसे पकड़ कर ले गई। इससे उसकी बकरियां लावारिस घूमती रही, जिनमें 10 बकरियां गायब हो गई व एक की मौत हो गई। ऐसे में वह मोबाइल टावर पर चढ़कर गायब हुई बकरियां का मुआवजे की मांग पर अड़ गया। आरोप है कि पुलिस ने उसकी जल्द जमानत करवाने की एवज में 20 हजार रुपए लिए, जबकि सिकंदरा थाना इंचार्ज कमलेश मीणा ने इससे इनकार करते हुए आरोपों को झूठा बताया।युवक टावर पर बेटे के साथ चढ़ा हुआ है। ऐसे में बच्चे की जान को भी खतरा है।परिजनों का रो-रो कर हुआ बेहालयुवक सुबह करीब 9:45 बजे बेटे के साथ टावर पर चढ़े छुट्टन के बारे में घरवालों को सूचना मिली तो खलबली मच गई। परिजन बार-बार नीचे उतरने की गुहार लगाते हुए बेहोश हो रहे थे। आस-पास के लोग भी युवक से नीचे उतरने की समझाइश करते रहे। लेकिन टावर पर बैठा छुट्टन कार्रवाई की मांग पर अड़ा रहा।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।थाना इंचार्ज बोले आरोप बेबुनियादवहीं मामले को लेकर सिकंदरा थाना इंचार्ज कमलेश कुमार मीणा का कहना है कि युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उनके यहां दो पक्षों में जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। उसी प्रकरण में कार्रवाई की गई थी।इनपुट: राजेश शर्मा
Source: Dainik Bhaskar September 18, 2022 22:33 UTC