Hindi NewsNationalElection Result Counting 2021 LIVE Update ; Mamata Banerjee TMC BJP Party | Assam Kerala Tamil Nadu Puducherry (Vidhan Sabha) Chunav Parinam 2021 Latest News Today; Narendra Modi Amit Shah Suvendu Adhikari TMC BJP Congress PartyAds से है परेशान? तमिलनाडुकुल सीटें: 234234 बहुमत: 118118 पिछली बार कौन जीता: अन्नाद्रमुकयहां पहली बार जयललिता और करुणानिधि के बगैर विधानसभा चुनाव हुए। जयललिता की गैरमौजूदगी में अन्नाद्रमुक के पास सिर्फ सीएम पलानीस्वामी के तौर पर एक चेहरा था। वहीं, द्रमुक का चेहरा करुणानिधि के बेटे स्टालिन हैं। इसी वजह से सभी एग्जिट पोल्स में इस बार द्रमुक की जीत का अनुमान जताया गया था। अन्नाद्रमुक ने इस बार भाजपा के साथ चुनाव लड़ा, जबकि द्रमुक ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया।4. केरलकुल सीटें: 140140 बहुमत: 7171 पिछली बार कौन जीता: LDFदिलचस्प यह है कि बंगाल में कांग्रेस और लेफ्ट मिलकर चुनाव लड़ते हैं, जबकि केरल में वे एक-दूसरे के विरोध में रहते हैं। पिछली बार यहां लेफ्ट की अगुआई वाला LDF जीता था। कांग्रेस इसका हिस्सा नहीं है। कांग्रेस की अगुआई वाला UDF यहां विपक्षी गठबंधन है। भाजपा ने इस बार 140 में से 113 सीटों पर उम्मीदवार उतारे। उधर, भाजपा ने पिछली बार केरल में 1 सीट जीती थी।5. पुडुचेरीकुल सीटें: 3030 बहुमत: 1616 पिछली बार कौन जीता: कांग्रेस+द्रमुकपुडुचेरी विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश है। यहां फरवरी में कांग्रेस की अगुआई वाली सरकार गिर गई थी। वी. नारायणसामी बहुमत साबित नहीं कर सके थे। दो मंत्रियों के भाजपा में शामिल होने और कुछ विधायकों के इस्तीफे के बाद सत्ता उनके हाथ से फिसल गई थी। इस बार 3 एग्जिट पोल्स में भाजपा और AINRC और बाकी 3 पोल्स में कांग्रेस+द्रमुक को बहुमत मिलने के आसार बताए गए।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2021 00:32 UTC