Hindi NewsBusinessElara Capital And IDBI Capital Markets Want To Be Merchant Bankers Of RVNL's Offer For SaleAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप5 जनवरी को प्रेजेंटेशन: RVNL के ऑफर फॉर सेल इश्यू का मर्चेंट बैंकर बनना चाहती हैं एलारा कैपिटल और IDBI कैपिटल मार्केट्स5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसरकार को इश्यू कब लाना चाहिए, उसका तौर-तरीका क्या हो सकता है, बेस्ट रिटर्न कैसे मिलेगा, इन सबके बारे में मर्चेंट बैंकर सलाह देगामर्चेंट बैंकर को कंपनी के ऑफर फॉर सेल के लिए मार्केट सर्वे, घरेलू और विदेशी बाजार में रोड शो और इनवेस्टर्स मीटिंग भी अरेंज कराना होगारेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) में सरकार को उसकी 15 पर्सेंट तक हिस्सेदारी बेचने में मदद करने के लिए उसका मर्चेंट बैंकर बनने में एलारा कैपिटल और IDBI कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज ने दिलचस्पी दिखाई है। एक सरकारी नोटिस के मुताबिक, कंपनी के इस ऑफर फॉर सेल (OFS) का लीगल एडवाइजर बनने के लिए क्रैफोर्ड बेले एंड कंपनी और SNG & पार्टनर्स ने बिड दी है।मर्चेंट बैंकर और लीगल एडवाइजर्स 5 जनवरी को देंगे वर्चुअल प्रेजेंटेशनडिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) की वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबिक, RVNL के इश्यू को मैनेज करने में दिलचस्पी रखने वाले मर्चेंट बैंकरों और लीगल एडवाइजर्स को 5 जनवरी को उसके सामने वर्चुअल प्रेजेंटेशन देना होगा। DIPAM इस प्रेजेंटेशन के बाद लायक पाई जाने वाली एंटिटीज की फाइनेंशियल बिड खोलेगा। सरकार RVNL में अपनी 15 पर्सेंट तक हिस्सेदारी बेचना चाहती है और शेयरों के सेल प्रोसेस को मैनेज करने के लिए उसने अक्टूबर में मर्चेंट बैंकरों और लीगल फर्म्स से बिड मंगाई थी।इश्यू की टाइमिंग और उसके तौर-तरीकों पर मर्चेंट बैंकर देगा सलाहसरकार को ऑफर फॉर सेल कब लाना चाहिए, उसका तौर-तरीका क्या हो सकता है, बेस्ट रिटर्न कैसे मिलेगा, इन सबके बारे में उसको सलाह मर्चेंट बैंकर देगा। उसको सरकारी कंपनी के इश्यू के लिए मार्केट सर्वे करना होगा, उसके लिए घरेलू और विदेशी बाजार में रोड शो करना होगा और इनवेस्टर्स मीटिंग अरेंज कराना होगा।सरकार को कंपनी में 15 पर्सेंट शेयर बेचने पर मिलेंगे 700 करोड़ रुपयेRVNL का शेयरों का भाव मंगलवार को BSE में 1.29 पर्सेंट की गिरावट के साथ 22.90 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर सरकार को कंपनी में 15 पर्सेंट शेयर बेचने पर लगभग 700 करोड़ रुपये मिलेंगे। कंपनी में सरकार की फिलहाल 87.84 पर्सेंट हिस्सेदारी है। RVNL की नेटवर्थ 31 मार्च 2020 को 4,500 करोड़ रुपये थी और इसको पिछले फाइनेंशियल ईयर में 789.86 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष में सेंट्रल PSU में माइनॉरिटी शेयर बेचकर और उन कंपनियों के शेयर बायबैक ऑफर में शामिल होकर 12,667 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 13:41 UTC