3 महीने में सबसे कम नए कोरोना केस मिले, मरीजों की संख्या के साथ डेली मौतों में भी कमी आई - News Summed Up

3 महीने में सबसे कम नए कोरोना केस मिले, मरीजों की संख्या के साथ डेली मौतों में भी कमी आई


3 महीने में सबसे कम नए कोरोना केस मिले, मरीजों की संख्या के साथ डेली मौतों में भी कमी आईRizwan Noor Khanकोरोना महामारी को थामने की कोशिशों के बीच करीब 3 महीने में पहली बार सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटे की ताजा रिपोर्ट में 30 हजार नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की पुष्टि की गई है। हाल के दिनों में दैनिक कोरोना मामलों में यह सबसे कम संख्या है। वहीं, दैनिक मौतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है।नए केस में भारी गिरावटस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,548 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि करीब 3 महीने बाद कोरोना मरीज इतनी कम संख्या में मिले हैं। बीते सप्ताह हर दिन 40 हजार से ज्यादा केस मिलते रहे हैं।मौतों की संख्या भी घटीकोरोना के नए केस घटने के साथ ही डेली हो रही मौतों में भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में 435 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बीते सप्ताह रोजाना इससे ज्यादा मौतें दर्ज की जा चुकी हैं। देश में कोरोना डेथरेट में भी गिरावट दर्ज की गई है यह अब खिसककर 1.47 फीसदी पर आ गया है।रिकवरी संख्या में उछालहर दिन मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या से ज्यादा मरीजों को ​ठीक करने का रिकॉर्ड लगातार 44वें दिन भी जारी रहा है। पिछले 24 घंटे में 43,851 मरीजों को ठीक कर घर भेज दिया गया है। इस तरह 24 घंटे में नए मरीज मिले 30 हजार और ठीक हुए 43 हजार। देश का कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 93.27 फीसदी पहुंच गया है।5 लाख से नीचे आए एक्टिव केसतेजी से बढ़ रही रिकवरी के साथ ही कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है। पिछले 24 घंटे में 13,738 एक्टिव मरीज कम हुए हैं। देश में अब केवल 5.26 फीसदी यानी 4,65,478 कोरोना के एक्टिव मरीज बचे हैं,​ जिनका अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।कोरोना के कुल आंकड़ेताजा केस को मिलाकर देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 88,45,127 पहुंच गई है। इसमें से 82,49,579 कोरोना मरीजों को अब तक पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। जबकि, कोरोना वायरस से संक्रमित रहे 1,30,070 मरीजों की मौत हो चुकी है। विश्व में सबसे ज्यादा 251,901 मरीजों की मौत अमेरिका में हुई हैं।…NEXTRead More: फरवरी में कोरोना वैक्सीन लांच करने की तैयारी में आईसीएमआरआंटी कहे जाने पर भड़की महिला ने मचाया बवालबाबा का ढाबा के आरोपों पर क्या बोले गौरव वासनब्राजील में कोरोना वैक्सीन वॉलंटियर की मौतभारत की मदद से 150 देश कोरोना संक्रमण थामने में कामयाब


Source: Dainik Jagran November 16, 2020 08:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */