3 मई 2019, कन्या राशिफल | Aaj ka Kanya rashifal: कन्या राशि वालों आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से एक्टीव रहने की कोशिश करेंगे। आप तेज दिमाग वाले हैं, इसलिए कुछ नया करने की सोचेंगे। कौन सा गृह आपको देगा राहत और किस गृह के कारण आप मुसीबत में फंस सकते हैं, आज धन लाभ के योग हैं या नहीं पढ़ें विस्तार से दैनिक भास्कर के इस पेज पर।आज क्या अच्छा हो सकता है कन्या राशि वालों के वालों के साथ आज चंद्रमा की शुभ स्थिति का प्रभाव आपकी इनकम और सेविंग पर पढ़ेगा। किसी खास योग्यता के कारण आपका सम्मान हो सकता है। नए विचारों और तरीकों से काम कर सकते हैं। इससे आप फायदे में रहेंगे। सोचे हुए काम करने में सफलता मिल सकती है। अच्छे दोस्तों के साथ समय बीतेगा। मानसिक तौर पर आप सक्रिय भी रहेंगे। आपके चेहरे और मन में चमक भी बनी रहेगी। आज आप जितने चुपचाप रहेंगे, उतने ही फायदे में रहेंगे।आज किन मामलों में कन्या राशि वालों को संभलकर रहना होगा अपने राज किसी को न बताएं। कोई भी बात बहुत सोचविचारकर ही कहें। दूसरे क्या कहते हैं, इसे सावधानी से सुनें। पैसों के मामलों में गलतफहमी को लेकर सावधान रहें। कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। आलस्य और कन्फ्यूजन बढ़ सकता है। महत्वपूर्ण काम आगे के लिए टल भी सकते हैं।जानिए कन्या राशि वाले क्या करें और क्या नहीं खाने में गुड़ का उपयोग करें। कुछ ऐसी रहेगी आज कन्या राशि वालों की लव लाइफ लव लाइफ में आप कुछ ज्यादा ही इमोशनल हो सकते हैं। फालतू बहस हो सकती है, सावधान रहें। पार्टनर के भाव को समझें। नौकरी, बिजनेस और करियर के लिए कुछ ऐसा रहेगा कन्या राशि वालों का दिन धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका पूरा ध्यान पढ़ाई और प्रतियोगिता की तैयारी पर हो सकता है। आज की मेहनत आगे भी काम आ सकती है। नए और बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 18:22 UTC