26 लाख से भरा एटीएम लूटने वाली गैंग पकड़ी: लूट के पैसों से जमकर की शौक-मौज, तीन लुटेरों से आठ लाख बरामद - News Summed Up

26 लाख से भरा एटीएम लूटने वाली गैंग पकड़ी: लूट के पैसों से जमकर की शौक-मौज, तीन लुटेरों से आठ लाख बरामद


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurHad A Lot Of Fun With The Looted Money, Eight Lakhs Recovered From Three Robbers, Efforts To Recover The Remaining Amount26 लाख से भरा एटीएम लूटने वाली गैंग पकड़ी: लूट के पैसों से जमकर की शौक-मौज, तीन लुटेरों से आठ लाख बरामदजोधपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकजोधपुर जिले के बैरू गांव में इस स्थान से नौ दिन पहले एटीएम को उखाड़ कर ले गए थे लुटेरे।जोधपुर में एक के बाद एक कर लूट की तीन वारदात के बाद एक्टिव हुई पुलिस ने एक गिरोह के तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। लूटा गया एटीएम व इसके लिए काम में ली गई बोलेरो को बरामद कर लिया गया है। साथ ही लूटे गए 25.72 लाख रुपए में से 8 लाख रुपए बरामद हो गए है, लेकिन इसका एक हिस्सा लुटेरों ने शाैक-मौज पर खर्च कर दिया। जबकि कुछ हिस्सा बरामद करने को पुलिस टीम को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा गया है। पूरे मामले का खुलासा पुलिस आज शाम तक करेगी।एसीपी नीरज शर्मा का दावा है कि जोधपुर में एटीएम लूट की बढ़ती वारदातों के बाद पुलिस ने इस गिरोह को पकड़ने के लिए अपनी ताकत झोंक दी। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र में दबिश देकर तीन लुटेरों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने ही बैरु गांव में एटीएम लूटा था। एक वाहन से बांध कर एटीएम को उखाड़ दिया गया और अपने साथ ले गए। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर गैस कटर से एटीएम को काट उसमें भरे रुपए निकाल लिए।बताया जा रहा है कि इसके बाद लुटेरों ने इन पैसों के दम पर मौज करनी शुरू कर दी। इस कारण उन्होंने काफी राशि खर्च भी कर दी। पुलिस ने उनके पास से अभी तक सिर्फ आठ लाख रुपए ही मिल पाए है। शेष राशि गिरोह के एक अन्य सदस्य के पास बताई जा रही है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को ग्रामीण क्षेत्र में भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस इस गिरोह के सदस्यों से पूछताछ कर लूट की अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar November 22, 2021 09:27 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */