डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) को 26 जनवरी से पहले एक बड़ी सफलता मिली है। अधिकारियों ने आज गुरुवार, 15 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास भारतीय जल सीमा में एक पाकिस्तानी बोट को जब्त किया है।अधिकारियों ने जानकारी दी कि पाकिस्तानी नाव को पोरबंदर लाया जा रहा है। आईसीजी ने एक पाकिस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव समेत नौ सदस्यों के चालक दल को गिरफ्तार किया है। ICG को मिली बड़ी सफलता गुजरात रक्षा पीआरओ विंग कमांडर अभिषेक कुमार तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर इस मामले के बारे में जानकारी साझा की। अभिषेक कुमार तिवारी ने पोस्ट में लिखा, '14 जनवरी 2026 को अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल गश्त कर रहे थे।'
Source: Dainik Jagran January 15, 2026 19:02 UTC