25 लाख की अवैध शराब पकड़ी: फोम के गद्दों के नीचे 390 कार्टून अंग्रेजी शराब के छिपाकर ले जाए जा रहे थे ,नाकाबंदी देख ट्रक चालक हुआ फरार - News Summed Up

25 लाख की अवैध शराब पकड़ी: फोम के गद्दों के नीचे 390 कार्टून अंग्रेजी शराब के छिपाकर ले जाए जा रहे थे ,नाकाबंदी देख ट्रक चालक हुआ फरार


Hindi NewsLocalRajasthanSikar390 Cartoons Of English Liquor Were Being Carried Under Foam Mattresses, Seeing The Blockade, The Truck Driver Fled25 लाख की अवैध शराब पकड़ी: फोम के गद्दों के नीचे 390 कार्टून अंग्रेजी शराब के छिपाकर ले जाए जा रहे थे ,नाकाबंदी देख ट्रक चालक हुआ फरारसीकर एक दिन पहलेकॉपी लिंकआबकारी विभाग सीकर ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए करीब 2500000 रुपए की हरियाणा निर्मित अवैध शराब पकड़ी है। ट्रक में शराब के 390 कार्टून फोम के गद्दों के नीचे रखे हुए थे। ट्रक चालक ने जब नाकाबंदी के दौरान गाड़ियों की जांच कर रही आबकारी टीम को देखा तो वह ट्रक को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल आबकारी विभाग के द्वारा ट्रक एवम शराब के कार्टूनों को जप्त कर लिया गया है। ट्रक के मालिक के आधार पर मामले में कार्यवाही की जा रही है।जानकारी देते हुए सहायक आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि आज शाम 6:00 बजे जरिए मुखबिर आबकारी थाना उत्तर पर सूचना मिली कि जयपुर झुंझुनू बाईपास पर अवैध शराब से भरा हुआ एक ट्रक गुजरने वाला है। सूचना पर क्षेत्र में थाने के प्रहरा अधिकारी अशोक कुमार, ताराचंद, सीआई मुकेश भास्कर,एएसआई मदनलाल, सिपाही जगदीश के द्वारा क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई गई। इस दौरान करीब 7 बजे दासा की ढाणी रेलवे फाटक के पास फाटक बंद होते समय एक ट्रक रुका जिसका चालक नाकाबंदी देख वहां से फरार हो गया। नाकाबंदी पर मौजूद टीम के द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें फोम के गद्दे रखे हुए थे। जिनके नीचे हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब के कुल 390 कार्टून रखे हुए थे। सहायक जिला आबकारी अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि ट्रक गुजरात के मोरवी जिले हेमराज भाई और देवराज भाई के नाम रजिस्टर्ड है। लक्ष्मी नारायण बताया कि शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए हैं। लक्ष्मीनारायण ने बताया कि फिलहाल ट्रक एवम अवैध शराब को जप्त कर लिया गया है।


Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 18:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */