24 घंटे में कोरोना मरीज और मौतें बढ़ीं, दो राज्‍यों में सर्वाधिक केस, 5 राज्‍यों में सबसे कम - News Summed Up

24 घंटे में कोरोना मरीज और मौतें बढ़ीं, दो राज्‍यों में सर्वाधिक केस, 5 राज्‍यों में सबसे कम


24 घंटे में कोरोना मरीज और मौतें बढ़ीं, दो राज्‍यों में सर्वाधिक केस, 5 राज्‍यों में सबसे कमRizwan Noor Khanकोरोना संक्रमण दो राज्‍यों के लिए मुसीबत बना हुआ है, इसी वजह से मरीजों की संख्‍या में बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। 24 घंटे पहले इन राज्‍यों में मरीज घटे थे पर कुछ घंटों बाद फिर से नए मरीजों की संख्‍या करीब दोगुनी हो गई है। देश के 5 राज्‍य ऐसे भी हैं जहां 90 से भी कम नए मरीज मिले हैं। कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्‍या 1.56 करोड़ के पार पहुंच गई है।दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव बढ़ास्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,067 नए संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिन केवल 9,110 मरीज मिले थे और उससे पहले 11,831 मरीज मिले थे। इससे पहले 2 फरवरी को सबसे कम 8 हजार दैनिक केस मिले थे। फरवरी में कोरोना मरीजों की संख्‍या में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।केरल और महाराष्‍ट्र में फिर बढ़ा संक्रमणकोरोना संक्रमण देश के दो राज्‍यों के लिए परेशानी बना हुआ है। दोनों राज्‍य केरल और महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक नए संक्रमित मरीज मिले हैं। केरल में 5,214 मरीज और महाराष्‍ट्र में 2,515 मरीज पाए गए हैं। बीते दिन केरल में पहली बार सबसे कम 3,742 मरीज मिले थे। वहीं, महाराष्‍ट्र में 2 केस मिले थे।5 राज्‍यों में सबसे कम नए कोरोना मामलेदेश के कोरोना से सबसे प्रभावित 20 राज्‍यों में सबसे कम मरीजों की संख्‍या 5 राज्‍यों में दर्ज की गई है। इन राज्‍यों में पिछले 24 घंटे के अंदर 90 से भी कम कोरोना मरीज 5 राज्‍यों में दर्ज किए गए हैं। सबसे कम केस असम में केवल 27 मिले हैं। जम्‍मू एंड कश्‍मीर में 55, झारखंड में 61, आंध्रप्रदेश में 70 और राजस्‍थान में केवल 90 दैनिक कोरोना मरीज पाए गए हैं।रिकॉर्ड गिरावट के फिर बढ़ी दैनिक मौतेंदैनिक कोरोना मरीजों की संख्‍या बढ़ने के था ही मौतों की संख्‍या में भी इजाफा दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में 94 मौतें दर्ज की गई हैं। बीते दिन अब तक की सबसे कम केवल 78 मौतें दर्ज की गई थीं। उससे पहले 84 और 97 मौतें दर्ज की गई थीं। दैनिक मौतों में लगातार उतार चढ़ाव के बाद देश का कोरोना डेथ रेट पिछले कई दिनोंज से 1.43 फीसदी पर अटका हुआ है।1.56 करोड़ कोरोना मरीज रिकवरपिछले 24 घंटे में 13,087 कोरोना मरीजों को रिकवर किया गया है और हर दिन दैनिक मरीजों की तुलना में अधिक रिकवरी का रिकॉर्ड पिछले कई सप्‍ताह से जारी है। अब तक देश के 1,05,61,608 कोरोना मरीजों को पूरी तरह ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्‍या 1,41,511 बची है। देश का कोरोना रिकवरी रेट 97.27 फीसदी पहुंच गया है।…NEXTये भी पढ़ें: अगले सप्‍ताह से वैक्‍सीन का दूसरा डोज लगेगावैक्‍सीन लगाने में सबसे आगे है भारतदुनियाभर में भारतीय वैक्‍सीन का डंकावैक्‍सीन से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां जानेंजनवरी से दिसंबर तक सेहतमंद रहने के 12 तरीके


Source: Dainik Jagran February 10, 2021 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */