21 दिन में सोना 11% और चांदी 20% गिरी, जिन्होंने खरीद लिया वे क्या करें? जिन्हें खरीदना है वे कब खरीदें? जानें पूरी डिटेल - News Summed Up

21 दिन में सोना 11% और चांदी 20% गिरी, जिन्होंने खरीद लिया वे क्या करें? जिन्हें खरीदना है वे कब खरीदें? जानें पूरी डिटेल


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटीज एनालिस्ट मानव मोदी ने बताया कि सोने और चांदी में इस समय सावधानी और अनुशासन के साथ ट्रेडिंग करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर आप सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो सोने में ज्यादा निवेश करें। अपने पोर्टफोलियो में सोने की हिस्सेदारी 70-75% और चांदी की 30-35% रखना बेहतर रहेगा।पृथ्वी फिनमार्ट के मनोज कुमार जैन ने निवेशकों को फिलहाल इन धातुओं से दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि दोनों मेटल्स अपने शॉर्ट-टर्म सपोर्ट लेवल तोड़ चुके हैं। नई खरीदारी से पहले बाजार में स्थिरता का इंतजार करना चाहिए। वहीं अन्य एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कम कीमत पर सोना-चांदी खरीदा है तो मुनाफा कमा सकते हैं। वहीं अगर वैल्यू कम हुई है तो कुछ समय इंतजार करें। जैसे ही कीमत बढ़े मुनाफावसूली करके निकल जाएं। अगर लंबे समय तक निवेश को बनाए रखना चाहते हैं तो बेहतर होगा।


Source: Navbharat Times March 21, 2026 05:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */