Hindi NewsLocalChandigarhHavildar Of CISF Hangs Up, Posted From Jammu And Kashmir To ChandigarhAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप20 दिन पहले हुई थी पोस्टिंग: CISF के हवलदार ने फंदा लगाया, जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ में थी तैनातीचंडीगढ़ 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकCISF हवलदार ने फंदा लगा जान दी। प्रतीकात्मक फोटो।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, शव को मोर्चरी में रखवायाशहर के सेक्टर-1 में CISF के हवलदार ने अपने बैरक में सोमवार देर शाम को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हवलदार खेमराज की उम्र 41 साल थी। जम्मू-कश्मीर से उसकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में करीब 20 दिन पहले ही हुई थी।पुलिस की जांच में अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वह सेक्टर- 9 स्थित एक सचिवालय में तैनात था। बैरक में खेमराज के साथियों ने फंदे पर लटकते हुए उसे देखा। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर GMSH-16 की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 10:56 UTC