सूत्रों के मुताबिक ऐसे ही राजनीतिक हितों को साधने के मकसद से वह लगातार क्षेत्रीय पार्टियों के नेताओं से बैठक कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे केसीआई अपनी कोशिश में तेजी ला रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक, केसीआर का आकलन है कि 'न तो भाजपा और न ही कांग्रेस अपने वर्तमान सहयोगियों के साथ सरकार बनाने में कामयाब होगी.' बैठक के बाद एमके स्टालिन और केसीआर की उत्तर और पूर्वी भारत की यात्रा करने का प्लान है. कांग्रेस ने केसीआर की तेलंगाना राष्ट्र समिति को भाजपा की 'बी टीम' करार दिया है.
Source: NDTV May 07, 2019 06:22 UTC