जनपद में टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में जिला अस्पताल महिला अस्पताल के अलावा 18 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां कोरोना का टीका लगाया जाएगा।देवरिया : कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए खुशखबरी है। कोरोना टीकाकरण की तैयारी के क्रम में गुरुवार की रात साढ़े सात लाख सीरिज जिले में आ गई। इसे कोरोना का टीका लगाने में इस्तेमाल किया जाएगा। इस सीरिज को जल्द ही जिले के सभी 18 टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी। वैक्सीन को सीसी कैमरे की निगरानी में रखा जाएगा। स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात करने के साथ ही अधिकारी लगातार तैयारी को लेकर बैठक कर रहे हैं।जनपद में टीकाकरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा 18 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां कोरोना का टीका लगाया जाएगा। आए सीरिज को वैक्सीन वैन से सभी 18 टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। जहां से वैक्सीन कैरियर में रखकर वैक्सीन टीकाकरण सत्र तक पहुंचाया जाएगा। टीकाकरण सत्र पर चिह्नित लाभार्थियों को कोविड 19 टीकाकरण किया जायेगा। जनपद गाजियाबाद में कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। जिला स्तरीय वैक्सीन स्टोर का सु²ढ़ीकरण कार्य किया जा रहा है। सीएमओ डा. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण के लिए 7.5 लाख सीरिज मिली है। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैक्सीन आने का इंतजार है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीकाकोरोना टीकाकरण के क्रम में पहले चरण में 10542 सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों व 1427 निजी अस्पताल और क्लीनिक के स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।स्वास्थ्य कर्मियों का विवरण पोर्टल पर अंकित95 फीसद स्वास्थ्य कर्मियों का विवरण पोर्टल पर अंकित किया जा चुका है। कोविड-19 के लिए चिह्नित 18 स्थलों पर टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन लाजिस्टिक जनपद स्तरीय वैक्सीन स्टोर की संख्या-2 है। ब्लाक स्तरीय वैक्सीन स्टोर 16 बनाए हैं। विशेष फ्रीजर में रखी जाएगी कोरोना की वैक्सीनजांच के बाद एक-एक करके कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। बुखार सहित अन्य जांच के बाद वैक्सीन का डोज दिया जाएगा। टीकाकरण के दौरान एक बार में केवल एक व्यक्ति की इंट्री होगी। वेटिग रूम में ही रजिस्ट्रेशन का पूरा ब्योरा चेक किया जाएगा। विशेष फ्रीजर में वैक्सीन रखी जाएगी।835 की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिवदेवरिया : कोरोना संक्रमण का आंकड़ा कम होने लगा है। रविवार को मेडिकल कालेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में 835 की रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई संक्रमित नहीं मिला। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग संतोष व्यक्त कर रहा है। बावजूद इसके जिले में शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में कोरोना की लगातार जांच कराई जा रही है। जिससे कोरोना का सफाया किया जा सके। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6686 है। अभी तक 6494 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केस की संख्या 100 है। अभी तक 92 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल, पीएचसी, सीएचसी में कोरोना की जांच की जा रही है। तरकुलवा सीएचसी पर कोरोना की जांच स्वास्थ्यकर्मियों ने की। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि आज कोई भी रिपोर्ट पाजिटिव नहीं आई है। सभी रिपोर्ट निगेटिव है। यह खुशी की बात है। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है। बावजूद इसके लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लापरवाही ठीक नहीं है।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran December 27, 2020 18:33 UTC