16 मई को 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ आ सकता है Asus Zenfone 6 - News Summed Up

16 मई को 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ आ सकता है Asus Zenfone 6


16 मई को 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ आ सकता है Asus Zenfone 6नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Asus अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन स्पेन में आयोजित इवेंट में 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। फोन की लीक स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार, अनुमान है की Asus Zenfone 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट दिया जा सकता है। Asus ने ट्विटर पर एक इमेज शेयर की है,इसमें कन्फर्म किया गया है की डिवाइस में स्नैपड्रैगन 855 SoC दिया जाएगा। इमेज में यह भी कन्फर्म किया गया है की Zenfone 6 में नोटिफिकेशन LED भी दी जाएगी।फ्लैगशिप डिवाइस के बॉटम में 3.5mm हैडफोन जैक और USB C-port होगी। फोन के राइट साइड पर स्मार्ट Key भी दी गई है, जिसके साथ वॉल्यूम रॉकर और पॉवर बटन दिए गए हैं। फोन के लेफ्ट साइड पर आपको सिम और माइक्रोएसडी कार्ड्स के लिए ट्रिपल स्लॉट्स भी दिए गए हैं।इसी के साथ, AndroidPure की रिपोर्ट के अनुसार Asus Zenfone 6 के रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप में 48MP+13MP के सेंसर दिए जा सकते हैं। इसी के साथ फोन में 5000mAh बैटरी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा, AnTuTu लिस्टिंग के अनुसार, फोन Android 9 Pie पर काम करेगा। कीमत की बात करें तो Asus Zenfone 6 से जुडी पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन 3 स्टोरेज मॉडल्स में आएगा।Galaxy M10 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Redmi 7 कि टक्कर में अगर आप Galaxy M10 लेने कि सोच रहे हैं तो इसे खरीदने के लिए क्लिक करें यहांZenfone 6 के 6GB रैम/128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग Rs 45000 के करीब हो सकती है। वहीं, इसके 8GB रैम/256GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत लगभग Rs 54100 हो सकती है। इसका तीसरा वैरिएंट, 12GB रैम/512GB स्टोरेज का प्राइज लगभग Rs 67700 हो सकता है।यह भी पढ़ें:Jio Effect: Airtel लेकर आया Rs 129 ओपन मार्किट प्रीपेड प्लानPUBG Mobile: भारतीय क्रिकेट टीम में ये क्रिकेटर्स हैं PUBG के बेस्ट प्लेयर्सOnePlus 7 Pro VS Huawei P30 Lite: जानें कैमरा से बैटरी तक कौन है ज्यादा दमदारलोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Sakshi Pandya


Source: Dainik Jagran May 10, 2019 11:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */