रिम्स के न्यूराे वार्ड में भर्ती 12 साल का एक बच्चा भी काेराेना पाॅजिटिव मिला हैसाइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल सवारी करने की छूट नहीं मिलेगीदैनिक भास्कर Jun 10, 2020, 01:01 PM ISTरांची. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या राजधानी रांची में 155 पहुंच चुकी है। हालांकि इनमें से 123 मरीज ठीक हो चुके हैं। अनलॉक-1 का फेज चल रहा है। पर कई जगहों पर लोग बिना मास्क ही देखे जा रहे हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंस का पालन करने से भी कई लोग बच रहे हैं। यह खतरनाक हो सकता है। इधर, रिम्स के न्यूराे वार्ड में भर्ती 12 साल का एक बच्चा भी काेराेना पाॅजिटिव मिला है।एक ओटी असिस्टेंट और गढ़वा का एक मरीज भी मिला संक्रमितरिम्स के न्यूराे वार्ड में चार दिन पहले काेराेना से एक व्यक्ति की माैत हाे गई थी। उसके बाद न्यूराे वार्ड काे खाली कराकर सभी मरीजाें का टेस्ट कराया गया था। इसमें 12 साल का बच्चा पाॅजिटिव निकला। वहीं, सर्जरी विभाग में भर्ती गढ़वा का एक मरीज भी मंगलवार काे पाॅजिटिव पाया गया। इसके अलावा रिम्स के ओटी का एक टेक्नीशियन भी पाॅजिटिव मिला। उसकी ड्यूटी काेविड वार्ड में थी। बुधवार काे इन तीनाें विभागाें काे सैनिटाइज किया गया।स्मार्ट साइकिल चलाने की आज से छूट नहींइधर, साइकिल शेयरिंग प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल सवारी करने की छूट नहीं मिलेगी। 10 जून से साइकिल चलाने की छूट मिलने वाली थी, लेकिन स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने तिथि बढ़ा दी है। कॉरपोरेशन ने चार्टर्ड बाइक कंपनी को पहले सभी साइकिल को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया है। कंपनी सभी स्टॉपेज पर खड़ी साइकिल को सैनिटाइज कर रही है। करीब 750 नई साइकिल भी स्टैंड पर लाई गई है, उसे भी सैनिटाइज किया जा रहा है।कोचिंग संस्थानों की मांग- लॉकडाउन की अवधि का किराया माफ कराए सरकारवहीं, झारखंड कोचिंग एसोसिएशन की बैठक लालपुर में हुई। इसमें कोचिंग संस्थान संचालकों ने कहा कि शिक्षामंत्री सिर्फ निजी स्कूल की बात कर रहे हैं। जबकि कोचिंग संस्थान भी शिक्षा देने में आगे हैं। एक स्वर से कहा कि सरकार लॉकडाउन अवधि का भवन किराया माफ कराए। ऑफिस में कार्य करने की स्वीकृति और ऋण दिया जाए।
Source: Dainik Bhaskar June 10, 2020 06:07 UTC