15 अगस्त को सुबह 9 बजे CM फहराएंगे तिरंगा: कोरोना काल में घर से देखिए परेड की सलामी से लेकर झाकी तक, लाइव के लिए कई प्लेटफार्म तैयार - News Summed Up

15 अगस्त को सुबह 9 बजे CM फहराएंगे तिरंगा: कोरोना काल में घर से देखिए परेड की सलामी से लेकर झाकी तक, लाइव के लिए कई प्लेटफार्म तैयार


Hindi NewsLocalBiharPatnaBihar Independence Day Program 2021 Schedule; CM Nitish Kumar, How To Watch Parade Live Telecast15 अगस्त को सुबह 9 बजे CM फहराएंगे तिरंगा: कोरोना काल में घर से देखिए परेड की सलामी से लेकर झाकी तक, लाइव के लिए कई प्लेटफार्म तैयारपटना 12 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना काल में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है।15 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्याक्रमों की तैयारी पूरी हो गई है। झांकी से लेकर परेड तक की व्यवस्था बन गई है। CM नीतीश कुमार के कार्यक्रम से लेकर झांकी का समय भी सेट कर दिया गया है। कोरोना काल में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे घर रहकर भी आप इसका आनंद उठा सकते हैं। परेड की सलामी से लेकर झाकी के लाइव प्रसारण के लिए सोशल मीडिया के कई प्लेटफार्म पर तैयारी की गई है। प्रशासन का कहना है कि जो लोग भीड़ में नहीं आना चाहते हैं, वह घर पर रहकर ही पूरा आनंद उठा सकते हैं।सुबह 8 बजे से होगा लाइवस्वतंत्रता दिवस समारोह के लाइव प्रसारण को लेकर गांधी मैदान से ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर लाइव प्रसारण की तैयारी है। सुबह 8 से यू ट्यूब पर https://youtu.be/vAmznBa7tjo और ट्वीटर पर https://twitter.com/IPRD_Bihar/status/1426469717154226182 और फेसबुक पर https://www.facebook.com/iprdbihar/live पर लाइव की पूरी व्यवस्था होगी। प्रशासन का का कहना है कि इसमें बेहतर ढंग से कैमरों के एंगल का चुनाव करके लगाया जाएगा जिससे घर में रहकर भी लोग पूरा आनंद उठा सकते हैं।परेड ग्राउंड को दुल्हन की तरह सजाया गयापरेड ग्राउंड गांधी मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सुरक्षा से लेकर सजावट तक की हर व्यवस्था की गई है। गाड़ियों के भीड़ को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है साथ ही साथ दर्शकों की भीड़ में कोरोना के खतरे को लेकर भी विशेष तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को आधा दर्जन डॉक्टरों के साथ 20 से अधिक हेल्थ वर्करों की ड्यूटी गांधी मैदान में लगाई है। नगर निगम के सरथ अन्य विभाग भी गांधी मैदान की व्यवस्था में जुटे हैं।8.52 पर CM पहुंचेंगे गांधी मैदानरविवार की सुबह परेड ग्राउंड गांधी मैदान में सुबह 8.52 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंच जाएंगे। गांधी मैदान में पटना के प्रमंडलीय आयुक्त और पुलिस महानिदेशक के साथ कमांडर बिहार झारखंड सब एरिया दानापुर CM का स्वागत करेंगे। सुबह 8.54 बजे सलामी का कार्यक्रम तय किया गया है। 8.55 बजे मुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे। सुबह 9 बजे CM द्वारा झंडोत्ताेलन किया जाएगा, इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज की सलामी के साथ राष्ट्रीय धुन होगा। 9 बजकर 3 मिनट पर CM का भाषण होगा और 9.40 बजे भी सलामी का समय निश्चित किया गया है। 9 बजकर 41 मिनट पर परेड का समापन किया जाएगा। इसके बाद 9.43 बजे झांकियों का प्रदर्शन होगा और फिर 10.5 मिनट पर CM परेड ग्रांउड से प्रस्थान कर जाएंगे। पटना में डीएम कार्यालय में डॉ चंद्रशेखर सिंह झंडोत्तोलन करेंगे। डीएम सुबह 7 बजे अपने आवास पर झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री से पहले झंडोत्तोलन का कार्यक्रम डीएम का रखा गया है।


Source: Dainik Bhaskar August 14, 2021 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */