14 साल से कोमा में थी महिला,दिया बच्चे को जन्म, रोंगटे खड़े कर देगी कहानीवॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 14 साल से कोमा में रहने वाली एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। पुलिस को महिला से यौन उत्पीड़न की आशंका है, ऐसे में मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सबके मन में केवल यही सवाल उठा रहा है कि कैसे 14 साल में कोमा में रहने वाली एक महिला बच्चे को जन्म दे सकती है, ऐसी स्थिति में वह किसी को संबंध बनाने के लिए सहमति कैसे दे सकती है? अमेरिका के फीनिक्स एरिजोना में महिला ने 29 दिसंबर 2018 को स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। महिला को 24 घंटे देखभाल की जरूरत है। महिला के दिन में कई बार चेकअप किया जा रहा है। बच्चे के जन्म से पहले अस्पताल के स्टाफ को भी नहीं पता था कि महिला गर्भवती है। हालांकि नर्सिंग फैसिलिटी के अधिकारियों ने मामले पर कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया है। वहीं पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चे का पिता कौन है। अधिकारियों ने महिला के यौन शोषण की जांच शुरू कर दी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 14 साल पहले महिला के मां-बाप की पानी में डूबने से मौत हो गई थी, जिससे उसे गहरा सदमा लगा था और वह कोमा में चली गई थी। यह महिला नर्सिंग फैसिलिटी में पिछले कई सालों से भर्ती थी, जहां इसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान कई लोग महिला के कमरे में आते-जाते थे।अस्पताल के नियमों के बाद किए गए बदलावमामले के बाद हेल्थ केयर सेंटर ने नियमों में बदलाव किए हैं। हेल्थ केयर सेंटर के मुताबिक, चेकअप के दौरान पुरुष स्टाफ के साथ अब महिला चिकित्साकर्मी भी वहां मौजूद रहेंगी। स्टाफ की संख्या बढ़ाने के साथ मरीजों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सेंटर के प्रवक्ता ने कहा कि जांच में स्टाफ हर संभव मदद कर रहा है। नए नियम एरिजोना डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ सर्विसेस की ओर से लागू करवाए हैं।अस्पताल पर पहले भी लग चुके हैं आरोपइससे पहले भी अस्पलात कई बार विवादों में रह चुका है। अस्पताल के कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप लग चुके हैं, जिसके कारण कारण दिसंबर 2013 में इसकी फंडिंग को रोक दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां के एक कर्मी ने कई मरीजों को अपशब्द कहे थे। उन पर लैंगिक टिप्पणी भी की थी।Posted By: Arti Yadav
Source: Dainik Jagran January 06, 2019 06:33 UTC