10th Jagran Film Festival कल से, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे उद्घाटन - News Summed Up

10th Jagran Film Festival कल से, सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर करेंगे उद्घाटन


नई दिल्ली, जेएनएन। दुनिया के सबसे बड़े घुमंतू फ़िल्म समारोह जागरण फ़िल्म फेस्टिवल (10th Jagran Film Festival) का शुभारम्भ 18 जुलाई से हो रहा है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर फ़िल्म समारोह का उद्घाटन करेंगे। जागरण फ़िल्म फेस्टिवल की अनवरत यात्रा का यह दसवां पड़ाव है।समारोह का दिल्ली चैप्टर सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में 18 से 21 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान फ़िल्म समारोह में अभिनेता अनिल कपूर, फ़िल्ममेकर फराह ख़ान, निर्माता शोबु यरलागडा और केतन मेहता जैसी हस्तियां शामिल होंगी। जाने-माने फ़िल्म समीक्षक राजीव मसंद समारोह में मौजूद रहेंगे। फेस्टिवल में पहले दिन दो पैनल डिस्कशन होंगे। फ्यूचर ऑफ़ सिनेमा... ब्रेकिंग लैंग्वेज बैरियर्स इन इंडियन सिनेमा (Future Of Cinema... Breaking Language Barriers In Indian Cinema) में बाहुबली सीरीज़ के निर्माता शोबु यरलागडा और केतन मेहता अपने विचार रखेंगे। वहीं, फराह ख़ान के साथ चेंजिंग लैंडस्केप ऑफ़ बॉलीवुड (Changing Landscape Of Bollywood) विषय पर विस्तार से बातचीत की जाएगी । इन दोनों पैनलों का संचालन राजीव मसंद करेंगे।फेस्टिवल की शुरुआत अनिल कपूर के साथ बातचीत के एक ख़ास सेशन से होगी। इसके बाद चार दिवसीय समारोह के विभिन्न सत्रों में रोहित शेट्टी, सिद्धांत चतुर्वेदी, अपर्णा सेन, उदिता झुनझुनवाला, पॉरन देरख्शांदे और ईशान खट्टर के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की जाएगी। इस बार समारोह में विश्व सिनेमा, एशियाई सिनेमा और भारतीय सिनेमा की प्रीमियर किया जाएगा। दिल्ली में ही 40 से अधिक फ़िल्मों और क़रीब 30 डॉक्यूमेंट्री फ़िल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।फेस्टिवल का आरम्भ अपर्णा सेन की फ़िल्म Ghawre Bairey Aaj के विश्व प्रीमियर से होगा, जिसका प्रदर्शन इंडियन पैनोरमा कैटेगरी के तहत किया जाएगा। इसके अलावा कई अहम फ़िल्मों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिनमें ग्रीक फ़िल्म द राइट पॉकेट ऑफ़ द रोब, श्रीलंकाई फ़िल्म पांगशु, जापानी फ़िल्म हिरोशिमा कार्प थिएटर, यूएई सिनेमा की मस्क और ताईवान की हान दान शामिल हैं।शॉर्ट फ़िल्म और डॉक्यूमेंट्रीज़ श्रेणी में अ मॉनसून डेट, कोरल वुमन, मील, कुलासामी, द फिश टेल, अ स्ट्रेंज नाइट फॉर मिस्टर शास्मल और द बूथ शामिल हैं। दसवें जागरण फ़िल्म फेस्टिवल की शुरुआत 18 जुलाई को दिल्ली में होगी। समारोह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा, मेरठ, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमशेदपुर, गोरखपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल होते हुए मुंबई पहुंचेगा, जहां 29 सितम्बर को इसका समापन होगा।Posted By: Manoj Kumar


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 12:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */